10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

Published at :02 Jun 2024 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

भेड़वा रोड स्थित एक निजी संस्थान में रविवार को 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए सम्मान समारोह हुआ.

विज्ञापन

मधुपुर. भेड़वा रोड स्थित एक निजी संस्थान में रविवार को 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए सम्मान समारोह हुआ. शहर के विभिन्न विद्यालय के टॉपर व संस्थान से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया. बताया जाता है कि, मौके पर अंची देवी प्लस टू स्कूल की 12वीं टॉपर रोशनी कुमारी, प्रिया कुमारी, सुनैना कुमारी, मारगोमुंडा हाइस्कूल के टॉपर अभिषेक पाण्डेय व कृष्णा पाण्डेय, राहुल कुमार, अयूष आनंद, श्वेता कुमारी, रोहन, प्रेम, कुणाल समेत विभिन्न विद्यालयों के कुल 20 बच्चों को सम्मानित किया गया. वहीं, 10वीं के महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मदर्स इंटरनेशल, संत जेवियर आदि अलग-अलग विद्यालयों के बच्चों को सम्मानित किया गया, जिनमें आदर्श पाण्डेय, अंशु गुप्ता, अभिज्ञान पाण्डेय, शुभम कुमार वैभव मोहित आदि 20 बच्चों को सम्मानित किया. इस अवसर पर अभिषेक गौरव, भूमन्यु सौरभ, अमृत मिश्रा ने पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola