कार का लॉक क्षतिग्रस्त कर चोरी का प्रयास, युवक पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दन पहाड़ रिंग रोड के समीप निवासी रविशंकर पांडेय ने लॉक क्षतिग्रस्त कर कार की चोरी करने के प्रयास की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी है.

विज्ञापन

देवघर. नंदन पहाड़ रिंग रोड के समीप निवासी रविशंकर पांडेय ने लॉक क्षतिग्रस्त कर कार की चोरी करने के प्रयास की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी है. इस मामले में नंदन पहाड़ रोड निवासी सोनू कुमार वर्णवाल उर्फ कोआ को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि, 28 मई की देर रात 12 बजे पैतृक गांव से लौट कर अपने आवास के सामने कार को खड़ी की थी. कुछ देर बाद आवाज सुनकर निकला तो सोनू कार का शीशा खोलने की कोशिश करते देखा. उसके निकलते ही वह भाग गया. नजदीक जाकर देखा तो पाया कि अंदर-बाहर से लॉक क्षतिग्रस्त कर छेड़छाड़ किया गया व गाड़ी चोरी करने की कोशिश की गयी है. मामला दर्ज कर नगर थाने की पुलिस पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola