ePaper

बाइक के सामने कुत्ता आने से हुई दुर्घटना, दो घायल

Updated at : 23 Jun 2025 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक के सामने कुत्ता आने से हुई दुर्घटना, दो घायल

देवघर-सोनारायठाढ़ी मुख्य पथ पर असुरबंधा मोड़ के पास की घटना

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-सोनारायठाढ़ी मुख्य पथ पर असुरबंधा मोड़ के पास अचानक कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर गया. बाइक दुर्घटना में महिला घायल हो गयी. दरअसल, बड़जोरा गांव निवासी मुकेश राय अपनी पत्नी व एक साल की बच्ची को लेकर बाइक से बाजार आ रहे थे. इसी दौरान असुरबंधा मोड़ पर बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिसमें महिला सड़क पर गिर गयी, जिसके कारण महिला के पैर व मुकेश के हाथ में चोट लगी. राहगीर प्रमुख प्रतिनिधि ललित यादव व रामदेव मंडल ने दोनों को एक निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया. बच्ची को किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी है. इसको लेकर प्रमुख प्रतिनिधि ने युवक को सतर्क होकर व हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH

लेखक के बारे में

By SHAILESH

SHAILESH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola