पटरी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला वृद्ध शख्स का शव

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पटरी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला वृद्ध शख्स का शव

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन

मधुपुर. स्थानीय रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निकट मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध की कटकर मौत का मामला सामने आया है. घटना की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम घटना स्थल पहुंची. पंचनामा करके शव को रेलवे ट्रैक से हटाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक की पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी मोहल्ला निवासी जानकी दास के रूप में की गयी है. सूचना पर मृतक के परिवार वालों की घटना स्थल पहुंच गये. मृतक के पुत्र मनोज दास ने रेल पुलिस को बताया कि उनके पिताजी का दिमागी हालत ठीक नहीं थी. लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उनका इलाज चल रहा था. वह घर से बाजार के लिए निकले थे. उन्हें सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक शव है. वहां गये और शव की पहचान की. इस संबंध में मधुपुर जीआरपी थाना में यूडी केस दर्ज किया गया. रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola