एम्स में समारोहपूर्वक मनायी गयी बाबा साहेब की जयंती

Updated:
विज्ञापन
एम्स में समारोहपूर्वक मनायी गयी बाबा साहेब की जयंती

भारतीय संविधान से शिल्पकार थे डॉ भीमराव आंबेडकर: डॉ रत्नेश

विज्ञापन

देवीपुर. एम्स में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में संस्थान के डीन मेडिकल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, संकाय सदस्य, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ रत्नेश ने कहा कि डॉ आंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि महान समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और शिक्षाविद् भी थे. वहीं डॉ. राजेश ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे सभी वर्गों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें. कार्यक्रम में एक संकल्प समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने ईमानदारी, निष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने तथा समानता और न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया. अंत में प्रशासनिक अधिकारी अजय वर्णवाल ने सभी को आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में संस्थान के डीन मेडिकल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, संकाय सदस्य, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ. रत्नेश ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने जीवनभर वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष किया और समाज में समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए. वहीं डॉ. राजेश ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे सभी वर्गों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें. कार्यक्रम में एक संकल्प समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने ईमानदारी, निष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने तथा समानता और न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया. अंत में प्रशासनिक अधिकारी अजय वर्णवाल ने सभी को आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
Sivandan Barwal

लेखक के बारे में

By Sivandan Barwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola