ePaper

मुबई की कंपनी में काम करने वाले चकाई के युवक को शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 1.05 करोड़ की ठगी

Updated at : 19 Nov 2024 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
मुबई की कंपनी में काम करने वाले चकाई के युवक को शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 1.05 करोड़ की ठगी

शेयर बाजार में निवेश के जरिये मुनाफा दिलाने का लालच देकर जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र निवासी से 1.05 करोड़ की ठगी करने का मामला सामने आया है. पीड़ित दूसरे राज्य का था, जिसे वापस लौटा दिया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . शेयर बाजार में निवेश कराकर अच्छा मुनाफा दिलाने का लालच देकर बिहार अंतर्गत जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र निवासी रवि नाम के एक व्यक्ति से 1.05 करोड़ रुपये की ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति शिकायत देने मंगलवार को देवघर साइबर थाना पहुंचा. हालांकि दूसरे राज्य का मामला होने के कारण यहां साइबर थाने में उसकी शिकायत नहीं ली गयी. पीड़ित से बताया कि वह अपने जिले के एसपी से मिलकर इसकी शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग करें. पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि यहां जसीडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर इलाके में भी उसका घर है. मिली जानकारी के अनुसार, उससे इतनी बड़ी रकम की ठगी लंबे समय में की गयी है. बताया कि ठगी एक बड़े ग्रुप में इंवेस्टमेंट के नाम पर की गयी है. उन्हें सर्विस ग्रुप के फर्जी वाट्सअप ग्रुप से जोड़ दिया गया. इस फर्जी वाट्सअप ग्रुप के जरिये स्टाॅक की खरीद-बिक्री से संबंधित जानकारी देते हुए मदद का झांसा दिया गया. ताकि वे मुनाफे के प्रलोभन में फंसकर प्रथम द्रष्टया विश्वास करें और अधिक से अधिक राशि इंवेस्ट करें. वहीं उसके एकाउंट से सर्विस फीस के नाम पर मुनाफे की राशि से कटौती करने की बात कही गयी थी. पहले उन्हें डेढ़-दो लाख का मुनाफा देकर प्रलोभन में फंसाया गया और बड़ी रकम इंवेस्ट करा लिया गया. उन्हें संदेह हुआ, तो अपने लोगों से इस संबंध में चर्चा की. इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ. पीड़ित ने मंगलवार को मामले की शिकायत देने देवघर साइबर थाना पहुंचा था. पीड़ित ने वाट्सअप चैट के स्क्रीन शॉट सहित ब्योरे की छायाप्रति दिखाते हुए साइबर थाने की पुलिस से कार्रवाई का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola