विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान की मिली जानकारी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुस्थली विद्यापीठ में आकाश दर्शन कार्यक्रम का आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड के सलैया स्थित मधुस्थली विद्यापीठ परिसर में देर रात्रि तक आकाश दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन खगोल विज्ञान के विशेषज्ञ सुमन दत्ता, निदेशक स्काई वाचिंग वर्कशॉप के सुजीत राय के मार्गदर्शन में किया गया. इस दौरान उच्च क्षमता वाले आधुनिक दूरबीन यंत्रों का प्रयोग किया गया. साथ ही मधुस्थली के कक्षा नवम के छात्र अक्षत कुमार, राज श्रीवास्तव व विवान श्रीवास्तव द्वारा स्वनिर्मित दूरबीन का प्रदर्शन भी किया गया. प्रतिभागियों ने दूरबीन की सहायता से अस्ताचलगामी भगवान भास्कर, विभिन्न नक्षत्रों, ग्रहों, उपग्रहों अन्य आकाशीय पिंडों तथा मानव-निर्मित उपग्रहों की गतिविधियों व अंतरिक्ष के मनोहारी दृश्यों का अवलोकन किया, जिससे खगोल विज्ञान के प्रति उनकी रुचि और जिज्ञासा में वृद्धि हुई. कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ रितेश रविंद्रण, शिक्षा पदाधिकारी जनार्दन घोष, एडमिनिस्ट्रेटर सुभाष बनर्जी, डीन एक्टिविटी श्रीनिवास, एसओपीएम राजेश साहनी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. मौके पर आईटी को-ऑर्डिनेटर सूरज बोस, मिडिल स्कूल को-ऑर्डिनेटर विनिता बोस, प्रिया भारती, अदिति गोस्वामी, निशांत कुमार, रशीदुल आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मधुस्थली विद्यापीठ में आकाश दर्शन कार्यक्रम का आयोजित

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola