Deoghar news : युवती का यौन शोषण कर वीडियो व फोटो वायरल करने की प्राथमिकी दर्ज, आरोपित को भेजा गया जेल

Updated at : 10 Feb 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : युवती का यौन शोषण कर वीडियो व फोटो वायरल करने की प्राथमिकी दर्ज, आरोपित को भेजा गया जेल

नगर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में काम करने वाली एक लड़की का यौन शोषण करने और आपत्तिजनक वीडियो पायरल करने के मामले में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . नगर थाना क्षेत्र में रहकर काम करने वाली गिरिडीह जिले की एक युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने करीब दो साल से यौन शोषण किये जाने के मामले की प्राथमिकी साइबर थाने में दर्ज कर ली है. मामले में गिरफ्तार बरमसिया इलाके के आरोपित को साइबर थाने की पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर साइबर थाने की पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल पहुंचा दिया. हालांकि पुलिस मीडिया सेल ने इस कांड व आरोपित के नाम-पता की अधिकारिक जानकारी नहीं दी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लड़की देवघर में रहकर करीब दो साल से नगर थानांतर्गत एक अपार्टमेंट में काम करती है. उसी अपार्टमेंट में नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया इलाके का आरोपित युवक गार्ड का काम करता है. उसी दौरान पीड़िता की आरोपित युवक से जान पहचान हुई और दोनों का प्रेम-प्रसंग चलने लगा. लड़की को शादी का झांसा देकर युवक लंबे समय से यौन शोषण करता रहा. अब युवक उससे शादी करने से इनकार कर रहा है. साथ ही पीड़िता का एक आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी आरोपित ने वायरल कर दिया. शनिवार को लड़की अपनी शिकायत लेकर पहले साइबर थाना पहुंची. इसके बाद पुलिस ने किसी बहाने आरोपित युवक को बुलाकर हिरासत में लिया. घटना नगर थाना क्षेत्र का होने के कारण आरोपित सहित पीड़ित लड़की को साइबर थाना से नगर थाना भेज दिया गया, फिर नगर थाना द्वारा फोटो व वीडियो वायरल किये जाने की बात कहकर पीड़िता की शिकायत के साथ आरोपित को साइबर थाना पहुंचाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola