सीजीएल में सफल होकर विशाल ने बढ़ाया गांव का मान

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सीजीएल में सफल होकर विशाल ने बढ़ाया गांव का मान

करौं के युवक का चयन आयकर विभाग में होने पर किया सम्मानित

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह निवासी युवक विशाल कुमार राय का चयन सीजीएल के माध्यम से आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ है. इसको लेकर गांव में एक समारोह आयोजित कर युवक का अभिनंदन किया गया. नवयुवक समिति के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मान समारोह में ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ उमड़ी. समारोह में ग्रामीणों ने कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है. गांव के बच्चों को उससे प्रेरणा लेने की सीख दिया. विशाल कुमार नवाडीह के अजीत कुमार राय व ललिता देवी के सुपुत्र हैं. मौके पर उपस्थित जिप सदस्य प्रतिनिधि बलवीर राय, उदय राय, ज्ञान राय, सचिन राय,अमूल्य राय, दीपक राय, प्रदीप राय, हृदय राय, मृत्युंजय राय, ललन राय आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : नवाडीह का लाल बना आयकर विभाग में अफसर, गांव में जश्न का माहौल करौं के युवक का चयन आयकर विभाग में होने पर किया सम्मानित

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola