मोबाइल दुकान में सेंधमार कर नकदी समेत पांच लाख की चोरी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मोबाइल दुकान में सेंधमार कर नकदी समेत पांच लाख की चोरी

करौं : वेंटिलेटर तोड़कर मोबाइल दुकान में बड़ी सेंधमारी

विज्ञापन

करौं. थाना क्षेत्र के राजबाड़ी स्थित रेणुका राज मोबाइल दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर मोबाइल समेत पांच लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. इस संबंध में दुकानदार रंजीत कुमार राणा व अभिषेक राणा ने बताया कि रात में दुकान बंद कर वे अपने घर चले गए थे. सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि चोरों ने वेंटिलेटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया. दुकानदारों के अनुसार, दुकान में रखे 27 कीमती मोबाइल, जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बतायी जा रही है, इसके अलावा गल्ले में रखे 45 हजार रुपये नकद, एक महंगी घड़ी, हेडफोन समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया. चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी विपरीत दिशा में घुमा दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें. घटना की सूचना मिलते ही करौं पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में इससे पहले भी स्कूलों व मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उनका खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. कुछ दिन पूर्व चंडी तला चौक स्थित एक अन्य मोबाइल दुकान में भी पीछे की दीवार काटकर हजारों रुपये की चोरी की घटना सामने आई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हाइलार्ट्स : वेंटिलेटर तोड़कर मोबाइल दुकान में बड़ी सेंधमारी, लाखों के सामान समेत नकदी पर हाथ साफ

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola