तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

सारठ-पालोजोरी मुख्य मार्ग लोधरा मोड़ के पास पिकअप वैन और बाइक के बीच टक्कर हो गयी

विज्ञापन

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-पालोजोरी मुख्य मार्ग लोधरा मोड़ के पास पिकअप वैन और बाइक के बीच टक्कर हो गयी. टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप घायल हो गया. दरअसल, कचुवाबांक निवासी नीरज तुरी (19 वर्ष), बलवीर तुरी (18 वर्ष) व धीरज तुरी (14 वर्ष) एक बाइक पर सवार होकर लोधरा मोड़ से अपने घर आ रहा था. इसी बीच सारठ की ओर से जा रही पिकअप वैन से धक्का मार दिया, जिसमें बाइक चालक के अलावा सवार दो युवक युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद राहगीरों ने मामले की जानकारी सारठ थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजन के सहयोग से तीनों घायलों की सारठ सीएचसी पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर नीरज व बलवीर को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. नीरज का दोनों पैर टूट गया है व अन्य अंदरुनी चोट आई है. इधर, पुलिस ने घटना के बाद पिकअप ओर बाइक को जब्त कर थाना लाया है. वहीं, मामले की जांच में जुटी हुई है. हाइलाइर्ट्स: सारठ-पालोजोरी मुख्य मार्ग लोधरा मोड़ समीप हुई दुर्घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ramakant Mishra

लेखक के बारे में

By Ramakant Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola