संत फ्रांसिस के बच्चे अब बजायेंगे बैगपाइपर पाइप बैंड
देवघर: संत फ्रांसिस स्कूल देवघर के बच्चे स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस सहित अन्य समारोह में अब बैगपाइपर पाइप बैंड बजाते नजर आयेंगे. स्कूल के कक्षा सात व आठ के बच्चों का विशेष प्रशिक्षण स्कूल कैंपस में जल्द आरंभ किया जायेगा. रांची के सत्य रंजन द्वारा बच्चों को बैगपाइपर पाइप बैंड का विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. […]
प्रशिक्षण के लिए आवश्यक उपकरण ड्रम, लीडर स्टीक, बेस ड्रम, साइड ड्रम व पैनल ड्रम आदि का इंतजाम कर लिया गया है. यही नहीं ब्रॉस बैंड का आयोजन भी पहले की तरह ही किया जायेगा. प्राचार्य फादर कुरियन ने बताया कि दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस के मौके पर बैगपाइपर बैंड कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.
इससे प्रेरणा लेकर स्कूल के बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है. बच्चों को विशेष प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जायेगा. ब्रॉस बैंड का रिहर्सल पहले की तरह स्कूल कैंपस में चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










