लिट्टीपाड़ा उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन, देवघर से भेजेगा 120 छोटे-बड़े वाहन

Updated:
विज्ञापन

देवघर : पाकुड़ जिलांतर्गत लिट्टीपाड़ा उपचुनाव के सफल संचालन करने के लिए भारी संख्या में वाहनों की आवश्यकता है. राज्य मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देश पर संताल परगना प्रमंडल के सभी जिलों के उपायुक्त छोटी-बड़ी गाड़ियों की व्यवस्था में जुट गये हैं. इस क्रम में देवघर उपायुक्त को जिले से 120 छोटी-बड़ी गाड़ियों को पकड़ने […]

विज्ञापन
देवघर : पाकुड़ जिलांतर्गत लिट्टीपाड़ा उपचुनाव के सफल संचालन करने के लिए भारी संख्या में वाहनों की आवश्यकता है. राज्य मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देश पर संताल परगना प्रमंडल के सभी जिलों के उपायुक्त छोटी-बड़ी गाड़ियों की व्यवस्था में जुट गये हैं. इस क्रम में देवघर उपायुक्त को जिले से 120 छोटी-बड़ी गाड़ियों को पकड़ने का लक्ष्य प्रदान किया गया है.

इस आदेश के आलोक उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश जारी करते हुए दो दिनों के अंदर चुनाव कार्य के लिए कम से कम 120 वाहनों को पकड़ कर इकट्ठा करने की बात कही है.

उक्त निर्देश का पालन करते हुए परिवहन पदाधिकारी ने सबसे पहले पालोजोरी प्रखंड से 10 गाड़ियां, देवघर व मोहनपुर प्रखंड से दो-दो गाड़ियों को पकड़ने का लक्ष्य या दो बुधवार को प्राइवेट बस स्डैंड, सारवां मोड़, बैजनाथपुर व पूरनदाहा मोड़ आदि इलाकों में अभियान चलाकर दो दर्जन गाड़ियों का पकड़ने का काम किया है. ये वाहन लिट्टीपाड़ा चुनाव के दौरान भेजे जा रहे हैं. बुधवार की शाम 50 वाहनों को जिला प्रशासन की ओर से भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola