बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू पहुंचे देवघर, नीतीश के विकास की चाहत में रोड़ा गंठबंधन
देवघर: बुधवार को बिहार राज्य अंतर्गत बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू बाबा मंदिर पहुंचे. उन्होंने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बिहार में राजद व जदयू गंठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में विकास करने की पूरी लालसा है. […]
उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में विकास करने की पूरी लालसा है. लेकिन सरकार की सहयोगी पार्टी राजद विकास करने नहीं दे रही है. राजद मुख्यमंत्री के विकास की राह में रोड़ा लगाने का काम कर रही है. कहा कि ये गंठबंधन टिकाऊ नहीं है. नीतीश कुमार के गंठबंधन के कारण राजद की राजनीतिक जमीन बच पायी है.
यह गंठबंधन ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है. लालू जी के बेटे जो कि सरकार में मंत्री हैं उनका नाम 80 लाख रुपये के मिट्टी घोटाले में सामने आ रहा है. संबंधित अधिकारी भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं. इससे पता चलता है कि विकास की चाह रखने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ज्यादा दिन तक गंठबंधन में नहीं रह सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










