स्किल डेवलपमेंट से ही दूर होगी बेरोजगारी : राष्ट्रपति

Updated:
विज्ञापन

देवघर : राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने रविवार को देवघर दौरे के दौरान संताल व देश को एक साथ कई सौगात दिये. राष्ट्रपति ने बाबाधाम से देश के 13 राज्यों के 35 स्थानों में स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र का एक साथ अॉनलाइन उद्घाटन कर देश को समर्पित किया. इसमें दो केंद्र झारखंड के तथा छह केंद्र […]

विज्ञापन

देवघर : राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने रविवार को देवघर दौरे के दौरान संताल व देश को एक साथ कई सौगात दिये. राष्ट्रपति ने बाबाधाम से देश के 13 राज्यों के 35 स्थानों में स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र का एक साथ अॉनलाइन उद्घाटन कर देश को समर्पित किया. इसमें दो केंद्र झारखंड के तथा छह केंद्र बिहार के शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने देवघर के करौं में स्थित इएसआइ के 100 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल, जसीडीह में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, मोटर ड्राइवर्स ट्रेनिंग सेंटर गोड्डा

स्किल डेवलपमेंट से…
की आधारशिला रखी. साथ ही देवघर मोटर ड्राइवर्स ट्रेनिंग सेंटर और बाबाधाम-बासुकिनाथधाम सोलर एलइडी लाइट परियोजना का उद्घाटन किया.
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि झारखंड में योजनाओं का चयन व क्रियान्वयन बेहतर हो रहा है. यह नंबर वन इंडस्ट्रीयल स्टेट है. यहां माइंस हैं, मिनरल्स हैं, जल का भंडार है. औद्योगिक संरचना है, लेकिन कमी है तो सिर्फ स्किल्ड लोगों की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बेरोजगारी की नब्ज को पकड़ा है और स्किल डेवलपमेंट का अलग मंत्रालय ही बना दिया. यह अच्छी सोच है. युवा शक्ति को स्किल्ड बनाकर रोजगार देने की दिशा में अच्छा काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट से ही देश की बेरोजगारी दूर होगी. देश के आर्थिक विकास में स्किल डेवलपमेंट जरूरी है.
इस अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)राजीव प्रताप रूडी, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री बंडारू दत्तात्रेय, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी राज्य मंत्री पीपी चौधरी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी सभा को संबोधित किया. समारोह में महामहिम राष्ट्रपति और तमाम अतिथियों का झारखंड सरकार की ओर से श्रम मंत्री राज पलिवार ने सबों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया.
आगत अतिथियों का झारखंड सरकार की ओर से स्वागत मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने किया. कार्यक्रम का संचालन दिल्ली से आयी एंकर मनीषा दुबे और देवघर के राम सेवक गुंजन ने किया. समारोह में राष्ट्रपति और सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत तक्षशिला विद्यापीठ के बच्चों ने बांग्ला व हिंदी भाषा में स्वागत गीत गाकर किया.
देवघर में राष्ट्रपति ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, कहा
प्रधानमंत्री ने देश में बेरोजगारी की नब्ज को पकड़ा
युवा शक्ति को स्किल्ड बनाकर रोजगार देने की दिशा में हो रहा है अच्छा काम
देश के आर्थिक विकास के लिए स्किल डेवलपमेंट जरूरी
युवा मैन पावर में भारत अव्वल : राष्ट्रपति श्री मुखर्जी ने कहा कि भारत में 50 फीसदी से भी अधिक संख्या युवाओं की है. मैन पावर के क्षेत्र में विश्व में नंबर वन है, इसलिए युवा जैसे रॉ-मेटेरियल को स्किल बनाकर एक आकार देने का काम सरकार कर रही है. इसके लिए कई योजनाएं सरकार ला रही है. इसका फायदा लोगों को उठाना चाहिए. आज थ्योरी की कद्र नहीं, प्रैक्टिकल जानकारी जरूरी है. बेरोजगारी जैसी बीमारी को दूर करने का सबसे अच्छा कदम है यह. उन्होंने कहा कि जहां भी जाइये, स्किल्ड लोगों की पूछ होती है. जब तक लोगों में स्किल नहीं होगी, तब तक रोजगार नहीं मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola