लिट्टीपाड़ा में होगी भाजपा प्रत्याशी की जीत : शुक्ल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोपीकांदर प्रखंड में भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुरमू के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान श्री शुक्ल ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि लिट्टीपाड़ा की जनता विकास चाहती है, […]
विज्ञापन
देवघर. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोपीकांदर प्रखंड में भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुरमू के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान श्री शुक्ल ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि लिट्टीपाड़ा की जनता विकास चाहती है, इस इलाके में एक मात्र भाजपा ही मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में विकास कार्य कर सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास व गरीब के पक्ष में लिये गये फैसले से देश का मान-सम्मान बढ़ा है.
मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में तेजी से विकास हो रहा है. लिट्टीपाड़ा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुरमू की जीत होगी. जनता प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विकास के एजेंडों को साथ देनेवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










