संताल में खुलेगा आर्थिक विकास का द्वार : राज्यपाल

Updated:
विज्ञापन

देवघर : देवघर कॉलेज मैदान में राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित समारोह में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महामहिम ने संताल ही नहीं देश को बाबाधाम से कई सौगात दिये हैं. स्किल डेवलपमेंट, मोटर ड्राइवर्स ट्रेनिंग सेंटर, प्रधानमंत्री कौशल केंद्र, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क से संताल के आर्थिक विकास का द्वार खुलेगा. यहां […]

विज्ञापन

देवघर : देवघर कॉलेज मैदान में राष्ट्रपति के सम्मान में आयोजित समारोह में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महामहिम ने संताल ही नहीं देश को बाबाधाम से कई सौगात दिये हैं. स्किल डेवलपमेंट, मोटर ड्राइवर्स ट्रेनिंग सेंटर, प्रधानमंत्री कौशल केंद्र, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क से संताल के आर्थिक विकास का द्वार खुलेगा. यहां के बेरोजगारों को ट्रेनिंग मिलेगा और वे दक्ष होकर रोजगार पा सकेंगे. स्किल होने पर रोजगार के ज्यादा अवसर मिलेंगे. राज्यपाल ने कहा कि इसके अलावा देवघर-बासुकिनाथ के बीच 44 किमी लंबी सोलर लाइट परियोजना से श्रद्धालुओं का फायदा होगा.

देश में बिछेगा कौशल विकास का जाल : रूडी
केंद्रीय कौशल व विकास उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेरोजगारों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए अति महत्वपूर्ण विभाग अलग से बनाया. जिसकी जिम्मेवारी मुझे सौंपी गयी है. श्री रूडी ने कहा कि देश में कौशल विकास का जाल बिछेगा. देशभर में कौशल केंद्र की स्थापना हो रही है. देवघर में पूर्वोत्तर राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय कौशल प्रदर्शनी लगी है. इसमें रोजगार मेले का भी आयोजन किया गया है. यहां के युवक-युवती इसमें आयें, समझें और लाभ उठायें. भाषण के दौरान श्री रूडी ने गोड्डा सांसद की प्रशंसा की और कहा कि देश का शायद ही ऐसा कोई सांसद होगा, जो अपने क्षेत्र के विकास के लिए इतना लगनशील होगा. यदि उन्हें कोई कहे कि कहां रहना पसंद करेंगे तो कहेंगे कि वे निशिकांत के लोकसभा क्षेत्र गोड्डा या देवघर में रहेंगे.
देवघर के पुरोहित समाज को रूडी ने दिया अॉफर
केंद्रीय मंत्री श्री रूडी ने देवघर के पुरोहित समाज को अॉफर दिया कि अमेरिका जैसे देश के मंदिरों में संस्कृत के विद्वान की दरकार है. जो पुरोहित यहां हजार-दो हजार रुपये कमाते हैं. वहां महीने का दो लाख तक मिलने की संभावना है. मंत्री ने कहा कि उनकी इच्छा है इस दिशा में स्किल को डेवलप करके उन्हें प्लेसमेंट मिल सकता है.
जितना स्किल होंगे, उतना अधिक वेतन बढ़ेगा : दत्तात्रेय
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जितना स्किल होंगे, श्रमिकों व कर्मियों को उतना अधिक वेतन बढ़ेगा. क्योंकि आज दुनियां में स्किल की दरकार है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि करौं में 100 बेड के इएसआइ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से देवघर और अासपास के एक लाख मजदूरों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी.
इस पर 90 करोड़ की लागत आयेगी. उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय सभी जिले में इएसआइ का अस्पताल खोलना चाहती है. झारखंड के लगभग सभी इंडस्ट्रियल बेल्ट जैसे बोकारो, धनबाद, दुमका, हजारीबाग, गोड्डा आदि में 30-30 बेड के इएसआइ अस्पताल की स्वीकृति दे दी गयी है. कुछ इएसआइ अस्पतालों की क्षमता में बढ़ोतरी होगी. आदित्यपुर हॉस्पिटल की क्षमता 50 से अपग्रेड करके 100 बेड किया जायेगा.
देश का हर पंचायत इंटरनेट से जुड़ेगा : पीपी चौधरी
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने कहा कि उनके विभाग ने देवघर में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क स्थापित करने की स्वीकृति दी. उन्हें इस बात की खुशी है कि बाबा बैद्यनाथ की इस पावन नगरी में इस शुभ काम की आधारशिला महामहिम प्रणब मुखर्जी ने रखी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को यह पार्क पूरा करेगा. ग्लोबल हो या डोमेस्टिक, सभी जगह डिजिटली एक्सपर्ट लोगों की डिमांड है. उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में भारत 20 मिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश हो जायेगा. उन्होंने कहा डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए देश का हर पंचायत इंटरनेट से जुड़ेगा. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के प्रयास की सराहना की और कहा कि इस क्षेत्र में विकास की सौगात सांसद श्री दुबे के प्रयास से आया है.
आपने पौधा लगाया है अब बढ़ते हुए देखिये : निशिकांत
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जब महामहिम राष्ट्रपति जी वित्त मंत्री थे, और मैं पहली बार सांसद बना तो विकास की योजनाओं के लिए बराबर पत्राचार करता था. उस समय से ही उनका आशीर्वाद मिलता रहा है. सांसद ने राष्ट्रपति से कहा कि जिस पौधे को आपने सींचा है, उसे अब बढ़ता हुआ देखिये. आपके आशीर्वाद से देवघर में आज तीन-तीन एनएच, एयरपोर्ट, 127 किमी रेल लाइन, क्यू काॅम्प्लेक्स आदि पर काम चल रहा है.
ये थे मौजूद
भागलपुर के सांसद बुलो मंडल, डीजीपी राजीव पांडेय, आयुक्त संताल परगना दिनेश चंद्र मिश्रा, डीआइजी अखिलेश झा, डीसी अरवा राजकमल, एसपी ए विजयालक्ष्मी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे.
देश में बिछेगा कौशल विकास का जाल : रूडी
केंद्रीय कौशल व विकास उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेरोजगारों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए अति महत्वपूर्ण विभाग अलग से बनाया. जिसकी जिम्मेवारी मुझे सौंपी गयी है. श्री रूडी ने कहा कि देश में कौशल विकास का जाल बिछेगा. देशभर में कौशल केंद्र की स्थापना हो रही है.
देवघर में पूर्वोत्तर राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय कौशल प्रदर्शनी लगी है. इसमें रोजगार मेले का भी आयोजन किया गया है. यहां के युवक-युवती इसमें आयें, समझें और लाभ उठायें. भाषण के दौरान श्री रूडी ने गोड्डा सांसद की प्रशंसा की और कहा कि देश का शायद ही ऐसा कोई सांसद होगा, जो अपने क्षेत्र के विकास के लिए इतना लगनशील होगा. यदि उन्हें कोई कहे कि कहां रहना पसंद करेंगे तो कहेंगे कि वे निशिकांत के लोकसभा क्षेत्र गोड्डा या देवघर में रहेंगे.
देवघर के पुरोहित समाज को रूडी ने दिया अॉफर
केंद्रीय मंत्री श्री रूडी ने देवघर के पुरोहित समाज को अॉफर दिया कि अमेरिका जैसे देश के मंदिरों में संस्कृत के विद्वान की दरकार है. जो पुरोहित यहां हजार-दो हजार रुपये कमाते हैं. वहां महीने का दो लाख तक मिलने की संभावना है. मंत्री ने कहा कि उनकी इच्छा है इस दिशा में स्किल को डेवलप करके उन्हें प्लेसमेंट मिल सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola