राष्ट्रपति के आगमन पर बाबानगरी उत्साहित
महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तीन साल के अंतराल में दूसरी बार बाबा नगरी पहुंचे. इस बार हालांकि देवघर दौरा संक्षिप्त था. फिर भी तीन घंटे से अधिक वे देवघर में रूके. जबकि पिछली बार महामहिम ने देवघर में ही रात्रि विश्राम किया था. कड़ी धूप के बावजूद लोगों राष्ट्रपति के स्वागत के लिए गजब का […]
महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तीन साल के अंतराल में दूसरी बार बाबा नगरी पहुंचे. इस बार हालांकि देवघर दौरा संक्षिप्त था. फिर भी तीन घंटे से अधिक वे देवघर में रूके. जबकि पिछली बार महामहिम ने देवघर में ही रात्रि विश्राम किया था. कड़ी धूप के बावजूद लोगों राष्ट्रपति के स्वागत के लिए गजब का उत्साह दिखा.
बाबा मंदिर में जहां पुरोहितों ने उनका स्वागत किया. वहीं रास्ते में भी लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर उनका एक झलक देखने के आतुर दिखे. बाबा मंदिर में उनके पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित ने अपनी पंजी में राष्ट्रपति से संदेश लिखवाया. महामहिम ने भी देवघर की जनता का अभिवादन किया. इस तरह महामहिम ने संताल से पूरे देश को कई संदेश दिया जो आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के विकास के द्वार को खोलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










