तीन साल में दूसरी बार देवघर आ रहे हैं महामहिम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
महामहिम आज देवघर में. तीन बार मॉक ड्रील, व्यवस्था दुरुस्त देवघर : महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज बाबा नगरी आयेंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बाबा मंदिर सहित कार्यक्रम स्थल देवघर कॉलेज मैदान सज-धज कर तैयार हो गया है. राष्ट्रपति तीन साल में दूसरी बार देवघर आ रहे हैं. इससे पहले वे वर्ष […]
विज्ञापन
महामहिम आज देवघर में. तीन बार मॉक ड्रील, व्यवस्था दुरुस्त
देवघर : महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज बाबा नगरी आयेंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बाबा मंदिर सहित कार्यक्रम स्थल देवघर कॉलेज मैदान सज-धज कर तैयार हो गया है. राष्ट्रपति तीन साल में दूसरी बार देवघर आ रहे हैं. इससे पहले वे वर्ष 2013 के अप्रैल माह में देवघर आये थे. उनके देवघर आगमन को लेकर शनिवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने तीन बार मॉक ड्रील किया. एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस, बाबा मंदिर, देवघर कॉलेज मैदान व सर्किट हाउस में मॉक ड्रील हुआ.
इस दाैरान यातायात पर कड़ी निगरानी की गयी. डीसी अरवा राजकमल व एसपी ए विजयालक्ष्मी द्वारा चिन्हित जगहों पर व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया. मॉक ड्रील के बाद दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को मुख्य समारोह स्थल देवघर कॉलेज मैदान में कई बिंदुओं पर टिप्स दिये गये. समारोह स्थल पर यातायात व्यवस्थित रखने के लिए विशेष निर्देश दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










