विषैला पदार्थ खाने से युवक की मौत
देवघर : अलग-अलग मामले में एक महिला व तीन युवकों ने रहस्यमय परिस्थिति में विषैला पदार्थ खा लिया. सभी को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इलाज के दौरान सदर अस्पताल में इनमें से एक मोहनपुर थाना क्षेत्र के भेरवाटांड़ निवासी राजा बाबू (18) की मौत हो गयी. वहीं यूपी […]
देवघर : अलग-अलग मामले में एक महिला व तीन युवकों ने रहस्यमय परिस्थिति में विषैला पदार्थ खा लिया. सभी को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इलाज के दौरान सदर अस्पताल में इनमें से एक मोहनपुर थाना क्षेत्र के भेरवाटांड़ निवासी राजा बाबू (18) की मौत हो गयी. वहीं यूपी अंतर्गत बलिया के घोड़ाराढाला निवासी सुजीता देवी, मधुपुर थाना क्षेत्र निवासी टभ्पू सुलतान व रमन यादव को सदर अस्पताल में भरती कर इलाज कराया जा रहा है.
सदर अस्पताल के डॉक्टर द्वारा मामले की सूचना नगर थाना को भेज दी गयी है. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










