आज से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान

Updated:
विज्ञापन

देवघर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स-पोलियो अभियान के इस चरण की तैयारी पूरी कर ली गयी है. रविवार सुबह सदर अस्पताल परिसर से डीसी अरवा राजकमल शिशु को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ करेंगे. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ एससी झा ने कहा कि इस चरण में जिले में 0-5 […]

विज्ञापन

देवघर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स-पोलियो अभियान के इस चरण की तैयारी पूरी कर ली गयी है. रविवार सुबह सदर अस्पताल परिसर से डीसी अरवा राजकमल शिशु को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ करेंगे. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ एससी झा ने कहा कि इस चरण में जिले में 0-5 वर्ष के कुल 322185 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

इसके लिए 1218 बूथ बनाये गये हैं. अभियान के प्रथम दिन रविवार को 1218 कर्मी सभी बूथों पर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलायेंगे. सोमवार व मंगलवार को अभियान से छूटे बच्चों को घर-घर जाकर पाेलियो ड्रॉप पिलाया जायेगा. पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 1086 व शहरी क्षेत्रों में 132 बूथ बनाये गये हैं.

इसके लिए 38 ट्रांजिट टीम को भी अभियान में लगाया गया है. पाेलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 2499 वैक्सीनेटर व 1806 सहिया वैक्सीनेटर को लगाया गया है. अभियान पर निगरानी के लिए जिलेभर में 245 सुपरवाइजरों को ड्यूटी पर लगायी गयी है. वैक्सीन बांटने के लिये जिले में 118 डिपो भी बनाये गये हैं.

स्कूली विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी : देवघर. मध्य विद्यालय बालक रोहिणी के विद्यार्थियों ने पल्स पोलियो अभियान काे लेकर प्रभात फेरी निकाली और पोलियो मुक्त भारत के लिए संदेश दिया. बच्चों ने रोहिणी बाजार में भ्रमण कर लोगों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक किया. इस अवसर पर हेडमास्टर सुदर्शन शर्मा, अध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय, शिक्षक सुरेश साह, मोतीलाल मुर्मू,शोभा कुमारी, संजीव झा, संजय मिश्र, अनिता कुमारी, विपुल मिश्रा, महेश पांडेय, हरि रजक, अमरनाथ तिवारी, संजय दास आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola