श्रम मंत्री ने किया ‘हंसा उड़ि गयो’ का पुस्तक का लोकर्पण

Updated:
विज्ञापन

देवघर : मधुपुर स्थित महुअाडाबर में सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम के आवास पर ‘हंसा उड़ि गयो परदेस’ नामक पुस्तक का लोकर्पण सूबे के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास मंत्री राज पलिवार ने किया. उन्होंने कहा कि आम तौर पर श्राद्ध के दिन दिवंगत की याद में लोग तरह तरह का आयोजन करते हैं, लेकिन उनकी […]

विज्ञापन

देवघर : मधुपुर स्थित महुअाडाबर में सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम के आवास पर ‘हंसा उड़ि गयो परदेस’ नामक पुस्तक का लोकर्पण सूबे के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास मंत्री राज पलिवार ने किया. उन्होंने कहा कि आम तौर पर श्राद्ध के दिन दिवंगत की याद में लोग तरह तरह का आयोजन करते हैं,

लेकिन उनकी आत्मा की शांति के लिए दिवंगत पूरन भगत के पुत्र ने पुस्तक का लोकर्पण किया जो बधाई के पात्र हैं व अनूठा प्रयोग है. इस पुस्तक में घनश्याम के पिता पूरन भगत की जीवनी व कार्यों का विवरण दिया गया है. बताया गया है कि पूरन भगत ने कई आंदोलनों को बहुत ही करीब से देखा था जिसकी अनुभूति को पुस्तक में सहेजा गया है. इस अवसर पर प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, शिशिर टुडू, सीमांत, उमेश कुमार, शेखर, सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल, विजय झा, ललिता, चंदन भगत, सगोरी हेंब्रम,उदय ललन, विनोद रंजन, चंद्रशेखर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola