महिलाओं ने टैंकर रोका पानी का किया इंतेजाम

Updated:
विज्ञापन

पाइपलाइन में आयी खराबी. मुहल्ले में गहराया जलसंकट किसी कार्यक्रम में जा रहा था पानी का टैंकर पालोजोरी : बाजार के कई मुहल्लों में गरमी से पूर्व ही पेयजल की किल्लत शुरू हो गयी है. पालोजोरी बाजार व इसके आसपास के मुहल्लों में पिछले दो-तीन दिनों से पाइपलाइन में खराबी आ जाने के कारण केवट […]

विज्ञापन

पाइपलाइन में आयी खराबी. मुहल्ले में गहराया जलसंकट

किसी कार्यक्रम में जा रहा था पानी का टैंकर
पालोजोरी : बाजार के कई मुहल्लों में गरमी से पूर्व ही पेयजल की किल्लत शुरू हो गयी है. पालोजोरी बाजार व इसके आसपास के मुहल्लों में पिछले दो-तीन दिनों से पाइपलाइन में खराबी आ जाने के कारण केवट पाड़ा, यादव टोला सहित अन्य मुहल्लों लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था. पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग दूर-दूर से पानी लाने को बाध्य हो गये थे. लेकिन शाम के समय एक टैंकर में पानी भरकर किसी कार्यक्रम के लिए ले जाया जा रहा था. पानी भरा टैंकर जैसे ही केवट पाड़ा के पास पहुंचा वहां की महिलाओं ने टैंकर रोक लिया और जबरन पानी निकालने लगी.
जैसे टैंकर से पानी दिये जाने की जानकारी मिली. एक के बाद एक दर्जनों घरों से महिलाएं अपने-अपने हाथों में देगची, जार, बाल्टी लेकर टैंकर के पास जुट गई और पानी भरना शुरू कर दिया. इस दौरान पानी लेने के लिए अफरातफरी का माहौल भी देखने को मिला. ग्रामीणों का कहना था कि जब वाटर सप्लाई बंद था तो टैंकर के माध्यम से पानी की अापूर्ति किया जाना चाहिए था. जलापूर्ति करने वाले कर्मी ने बताया कि पाइपलाइन में लगा चेक वॉल्व खराब हो जाने के कारण दो दिनों तक पानी बंद था. उसे दुरुस्त करा लिया गया है और पानी का सप्लाई भी शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola