ट्रैक्टर के धक्के से रिक्शा सवार महिला की मौत, तीन घायल
देवघर: नगर थानांतर्गत सेठ सूरजमल जालान रोड पर शुक्रवार शाम में तेजी व लापरवाही से चल रही ट्रैक्टर द्वारा सामने से आ रही रिक्शा में धक्का मार दिया गया. घटना में रिक्शा पर सवार खुशी दत्त द्वारी लेन निवासी गौरी देवी (58) की मौत हो गयी. वहीं उसकी पुत्री अमिता देवी, पोती गुंजा कुमारी व […]
उसी दौरान तेजी-लापरवाही से आ रही उक्त ट्रैक्टर ने रिक्शा में धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों ने चालक सहित ट्रैक्टर को दबोच लिया. वहीं रिक्शा सवार सभी घायलों को बाजला चौक के समीप के प्राइवेट क्लिनिक में पहुंचाया गया, जहां गौरी देवी को मृत घोषित कर दिया. दबोचे गये चालक समेत ट्रैक्टर को लोगों द्वारा नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया.
इस संबंध में मृतका के पुत्र जयकृष्ण सरेवार के बयान पर नगर थाना में कांड संख्या 195/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने मृतका गौरी देवी के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










