अप्रैल से जून तक चलेगी कई समर स्पेशल ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

देवघर. ग्रीष्‍म ऋतु के दौरान यात्रि‍यों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे द्वारा वि‍भि‍न्‍न स्थानों के लिए एक अप्रैल, 2017 से 29 जून 2017 के बीच स्‍पेशल ट्रेन चलाया जायेगा. यह जानकारी आसनसोल डिवीजन के पीआरओ बी मुर्मू ने दी है. 03043 हावड़ा-रक्‍सौल साप्‍ताहि‍क समर स्‍पेशल : यह हावड़ा से सात अप्रैल से नौ […]

विज्ञापन

देवघर. ग्रीष्‍म ऋतु के दौरान यात्रि‍यों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे द्वारा वि‍भि‍न्‍न स्थानों के लिए एक अप्रैल, 2017 से 29 जून 2017 के बीच स्‍पेशल ट्रेन चलाया जायेगा. यह जानकारी आसनसोल डिवीजन के पीआरओ बी मुर्मू ने दी है.

03043 हावड़ा-रक्‍सौल साप्‍ताहि‍क समर स्‍पेशल : यह हावड़ा से सात अप्रैल से नौ जून के बीच प्रत्‍येक शुक्रवार को 15:00 बजे खुलेगी तथा अगले दि‍न 10:00 बजे रक्‍सौल पहुंचगी. वहीं 03044 रक्‍सौल-आसनसोल साप्‍ताहि‍क समर स्‍पेशल रक्‍सौल से आठ अप्रैल से 10 जून के बीच प्रत्‍येक शनि‍वार को दोपहर 12:00 बजे खुलेगी तथा उसी दि‍न 23:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी.

03511 आसनसोल-पटना साप्‍ताहि‍क समर स्‍पेशल आसनसोल से 14 मई से चार जून के बीच प्रत्‍येक रवि‍वार को 07:15 बजे खुलेगी और उसी दि‍न 14:00 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं 03512 पटना-आसनसोल साप्‍ताहि‍क समर स्‍पेशल ट्रेन पटना से 14 मई से चार जून के बीच प्रत्‍येक रवि‍वार को 15:10 बजे खुलेगी तथा उसी दि‍न 22:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी.

05228 मुजफ्फरपुर-हावड़ा साप्‍ताहि‍क स्‍पेशल मुजफ्फरपुर स्‍टेशन से एक अप्रैल से 24 जून के बीच प्रत्‍येक शनि‍वार को 14:50 बजे खुलेगी और अगले दि‍न 03:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वहीं 05227 हावड़ा-मुजफ्फरपुर साप्‍ताहि‍क स्‍पेशल हावड़ा से दो मई से 25 जून तक के बीच प्रत्‍येक रवि‍वार को 06:00 बजे खुलेगी और उसी दि‍न 18:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. आसनसोल में 05227 का प्रस्‍थान समय 09:15 बजे है.

08631 रांची-छपरा साप्‍ताहि‍क समर स्‍पेशल रांची से पांच अप्रैल से 28 जून के बीच प्रत्‍येक बुधवार को 18:05 बजे खुलेगी और अगले दि‍न 12:15 बजे छपरा पहुंचेगी. वहीं 08632 छपरा-रांची साप्‍ताहि‍क समर स्‍पेशल छपरा से छह अप्रैल से 29 जून के बीच प्रत्‍येक गुरुवार को 14:00 बजे खुलेगी तथा अगले दि‍न 05:35 बजे रांची पहुंचेगी. -06336 कचूवेली-गुवाहाटी साप्‍ताहि‍क स्‍पेशल कुचूवेली से दो अप्रैल से 25 जून के बीच प्रत्‍येक रवि‍वार को 12:00 (दोपहर) बजे खुलेगी और चौथे दि‍न 08:45 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी. आसनसोल में 06336 का प्रस्‍थान समय 13:10 बजे है. वहीं 06335 गुवाहाटी-कचूवेली साप्‍ताहि‍क स्‍पेशल गुवाहाटी से पांच अप्रैल से 28 जून के बीच प्रत्‍येक बुधवार को 23:25 बजे खुलेगी और चौथे दि‍न 22:30 बजे कुचूवेली पहुंचेगी. आसनसोल में 06335 का प्रस्‍थान समय 19:50 बजे है. कचूवेली-गुवाहाटी स्‍पेशल 02.04 व 09.04.2017 की दो दि‍न की अपनी यात्रा 82642 कचूवेली-गुवाहाटी सुवि‍धा स्‍पेशल के रूप में पूरी करेगी.

04206 लखनऊ-कोलकाता साप्‍ताहि‍क समर स्‍पेशल लखनऊ से तीन अप्रैल से 26 जून के बीच प्रत्‍येक सोमवार को 23:55 बजे खुलेगी और अगले दि‍न 21:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी. आसनसोल में 04206 का प्रस्‍थान समय 17:10 बजे है. 04205 कोलकाता-लखनऊ साप्‍ताहि‍क समर स्‍पेशल कोलकाता से चार अप्रैल से 27 जून के बीच प्रत्‍येक मंगलवार को 23:55 बजे खुलेगी और अगले दि‍न 22:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी. आसनसोल में 04205 का प्रस्‍थान समय 03:27 बजे है.

03135 कोलकाता-छपरा समर स्‍पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से 12 जून तक प्रत्‍येक सोमवार को 20.05 बजे कोलकाता से खुलेगी और अगले दि‍न 10.00 बजे छपरा पहुंचेगी. आसनसोल स्‍टेशन में 03135 एक्‍सप्रेस का प्रस्‍थान समय 22.53 बजे है. वहीं 03136 छपरा-कोलकाता समर स्‍पेशल ट्रेन 11 अप्रैल से 13 जून तक प्रत्‍येक मंगलवार को 13.20 बजे छपरा से खुलेगी और अगले दि‍न 01.10 बजे आसनसोल पहुंचकर इसकी यात्रा समाप्‍त हो जायगी.

82506 कामाख्‍या-पुणे साप्‍ताहि‍क सुवि‍धा ट्रेन तीन अप्रैल से 26 जून तक प्रत्‍येक सोमवार को 23.05 बजे कामाख्‍या से खुलेगी और चौथे दि‍न 02.45 बजे पुणे पहुंचेगी. आसनसोल स्‍टेशन में 82506 एक्‍सप्रेस का प्रस्‍थान समय दूसरे दि‍न 17.40 बजे है. वहीं 82505 पुणे-कामाख्‍या साप्‍ताहि‍क सुवि‍धा ट्रेन छह अप्रैल से 29 जून तक प्रत्‍येक गुरूवार को 10.30 बजे पुणे से खुलेगी और तीसरे दि‍न 15.25 बजे कामाख्‍या पहुंचेगी. आसनसोल स्‍टेशन में 82505 ट्रेन का प्रस्‍थान समय दूसरे दि‍न 20.20 बजे है.

82303 हावड़ा-जम्‍मूतवी सुवि‍धा एक्‍सप्रेस 11 मई से 15 जून तक प्रत्‍येक गुरूवार को 23.55 बजे हावड़ा से खुलेगी और तीसरे दि‍न 15.00 बजे जम्‍मूतवी पहुंचेगी. आसनसोल स्‍टेशन में 82303 एक्‍सप्रेस का प्रस्‍थान समय दूसरे दि‍न 02.38 बजे है. वहीं 82304 जम्‍मूतवी-हावड़ा सुवि‍धा एक्‍सप्रेस 13 मई से 17 जून तक प्रत्‍येक शनि‍वार को 20.10 बजे जम्‍मूतवी से खुलेगी और तीसरे दि‍न 06.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. आसनसोल स्‍टेशन में 82304 एक्‍सप्रेस का प्रस्‍थान समय तीसरे दि‍न 03.32 बजे है.

82301 सि‍यालदह-आनंद विहार सुवि‍धा एक्‍सप्रेस ट्रेन 15 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्‍येक शनि‍वार को 15.20 बजे सि‍यालदह से खुलेगी और दूसरे दि‍न 13.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वहीं 82302 आनंद बि‍हार-सि‍यालदह सुवि‍धा एक्‍सप्रेस 16 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्‍येक रवि‍‍वार को 18.45 बजे आनंद बि‍हार से खुलेगी और दूसरे दि‍न 17.45 बजे सि‍यालदह पहुंचेगी.

82307 सि‍यालदह-गुवाहाटी सुवि‍धा एक्‍सप्रेस ट्रेन 16 मई से 13 जून तक प्रत्‍येक मंगलवार को 18.30 बजे सि‍यालदह से खुलेगी और दूसरे दि‍न 14.25 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी. वहीं 82308 गुवाहाटी-सि‍यालदह सुवि‍धा एक्‍सप्रेस ट्रेन 17 मई से 14 जून तक प्रत्‍येक बुधवार को 20.40 बजे गुवाहाटी से खुलेगी और दूसरे दि‍न 14.55 बजे सि‍यालदह पहुंचेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola