क्राइम. बेलाबगान मठबाड़ी मुहल्ले की घटना, रिटायर अिधकारी के घर चोरी
देवघर: नगर थानांतर्गत बेलाबगान मठबाड़ी मुहल्ला निवासी रिटायर सहायक मुख्य डाक अधीक्षक सत्यनारायण साह के आवास का ताला तोड़ कर चोरों ने नगदी दो हजार रुपया समेत सोने-चांदी के जेवरात, कलाई घड़ी, कैमरा व पोस्टऑफिस-बैंक के पासबुक आदि की चोरी कर ली. घटना की जानकारी सुबह में साह के किरायेदार तरुण कुमार को हुई, तब […]
घटना की जानकारी सुबह में साह के किरायेदार तरुण कुमार को हुई, तब उन्होंने मोबाइल पर कॉल कर गृहस्वामी को घटना के बारे में बताया. इसके बाद गृहस्वामी के दामाद रवि कुमार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. मामले में जिक्र है कि गृहस्वामी साह बच्चों के नामांकन के सिलसिले में आवास में ताला बंद कर दिल्ली गये हैं.
इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. उनके ससुर के घर से चोरों ने नगदी दो हजार रुपया समेत सोना की एक मांगटीका, एक नथ, चांदी का 10 सिक्का, छह जोड़ा चांदी पायल, एक चांदी किया, एक जोड़ा चांदी बिछिया, एक चांदी का चाबी रिंग, पांच कलाई घड़ी, एक कैमरा, पोस्टऑफिस-बैंक के पासबुक व सेविंग किट की चोरी कर ली है. मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी घटना का मुआयना करने घटनास्थल पहुंचे. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 190/17 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










