सड़क पर उतरी आधी आबादी

Updated:
विज्ञापन

सारठ: पेयजल के लिए पानी-पानी हुई गुरुवार को मुस्लिम टोला की उग्र महिलाओ ने बाल्टी, लाठी, झाडु के साथ सडक पर उतर कर सारठ-पालाेजोरी मुख्य पथ को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया, सड़क जाम करने वाली आक्रोशित महिलाओं ने अपनी मांग को लेकर कहा कि पिछले कई दिनों से नल से पानी नहीं आ […]

विज्ञापन

सारठ: पेयजल के लिए पानी-पानी हुई गुरुवार को मुस्लिम टोला की उग्र महिलाओ ने बाल्टी, लाठी, झाडु के साथ सडक पर उतर कर सारठ-पालाेजोरी मुख्य पथ को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया, सड़क जाम करने वाली आक्रोशित महिलाओं ने अपनी मांग को लेकर कहा कि पिछले कई दिनों से नल से पानी नहीं आ रहा है. विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं. शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है. उर्स मेला के कारण सभी घरों में रिश्तेदार आये हैं. आसपास के सभी चापानल खराब पड़े हुए हैं.

पेयजल नहीं मिलने से दैनिक कार्यों में भारी परेशानी हो रही है. जब तक विभाग के अधिकारी नहीं आयेंगे तब तक जाम नहीं हटेगा. विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रदीप चौधरी को जाम की सूचना दी गयी, परंतु जब काफी देर तक विभाग के किसी अधिकारी ने सक्रियता नहीं दिखायी तो आक्राेशित महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया.

इधर, सूचना मिलने पर थाना प्रभारी एनडी राय एवं दंडाधिकारी दिवाकर मिश्रा व सारठ मुखिया अनिल राव, सांसद प्रतिनिधि इस्तियाक मिर्जा पहुंचे तथा जाम हटाने को लेकर समझाने का प्रयास किया. दो घंटे के बाद विभाग के कनीय अभियंता राकेश रौशन भी पहुंचे. विभाग के अभियंता ने अाश्वासन दिया कि मस्जिद एवं मजार के आसपास जितने भी बंद पड़े चापानल हैं, सभी को 24 घंटे के अंदर सही करा दिया जायेगा. साथ ही जलापूर्ति योजना से नियमित पेयजलपूर्ति नित्य होगी. इधर थाना प्रभारी के अाश्वासन के बाद आक्रोशित महिलाएं इस शर्त पर मानीं कि अगर नियमित जलापूर्ति नहीं हुआ तो दो दिन के बाद फिर रोड जाम कर देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola