युवक की हत्या, पहचान नहीं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जसीडीह: थाना क्षेत्र के टाभाघाट-सरसा गांव स्थित डढ़वा नदी पुल के नीचे से 28 वर्षीय युवक का शव जसीडीह पुलिस ने बरामद किया है. आशंका है कि युवक की अन्यत्र हत्या कर शव छुपाने की नियत से यहां फेंक दिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव के पास […]
विज्ञापन
जसीडीह: थाना क्षेत्र के टाभाघाट-सरसा गांव स्थित डढ़वा नदी पुल के नीचे से 28 वर्षीय युवक का शव जसीडीह पुलिस ने बरामद किया है. आशंका है कि युवक की अन्यत्र हत्या कर शव छुपाने की नियत से यहां फेंक दिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव के पास के किसी प्रकार का कोई सामान नहीं मिलने के कारण पुलिस अबतक उसकी पहचान नहीं कर पायी है.
जानकारी के अनुसार, बुधवार की अहले सुबह आसपास के ग्रामीण शौच के लिए नदी की ओर गये थे. इसी क्रम में ग्रामीणों ने युवक का शव देखा और इसकी सूचना जसीडीह पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलने पर जसीडीह थाना से इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, एसआइ दुष्यंत सिंह, एएसआइ संजय सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में ले लिया.
पुलिस ने शव के पास से खून से सना हुआ तीन तौलिया भी बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि इन तौलिया से प्रतीत होता है कि अपराधियों ने इस युवक की हत्या किसी वाहन में की गयी है. साथ ही शव को छुपाने के नीयत से पुल के नीचे शव को फेंक कर भाग गया होगा. उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि संभवतः किसी चार पहिया वाहन का चालक हो सकता है. घटना को लेकर एसआइ के बयान हत्या व शव छुपाने की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










