लोगों ने अपराधियों की बाइक फूंकी, रामपुर में रंगदारी नहीं देने पर चलायी गोली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया: गया शहर स्थित रामपुर में गया कॉलेज के पास दीपक पुस्तक नामक एक दुकान में मंगलवार की देर शाम रंगदारी मांगने पहुंचे बाइक सवार दो अपराधियों ने दुकानदार व उसके भाई के ऊपर गोली चला दी. हालांकि, किसी को गोली नहीं लगी. लेकिन, इस घटना ने एक बार फिर व्यवसायियों व आम लोगों को […]
विज्ञापन
गया: गया शहर स्थित रामपुर में गया कॉलेज के पास दीपक पुस्तक नामक एक दुकान में मंगलवार की देर शाम रंगदारी मांगने पहुंचे बाइक सवार दो अपराधियों ने दुकानदार व उसके भाई के ऊपर गोली चला दी. हालांकि, किसी को गोली नहीं लगी. लेकिन, इस घटना ने एक बार फिर व्यवसायियों व आम लोगों को सुरक्षा को लेकर चिंतित कर दिया है.
इस बीच, गोली की आवाज व शोर सुन अासपास के लोग दुकान की ओर दौड़ पड़े. भीड़ को अपनी तरफ आता देख दोनों अपराधी अपनी बाइक मौके पर छोड़ कर फायर करते हुए भाग निकले. इस घटना से गुस्साये लोगों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया और सड़क जाम कर दी. देर शाम तक रामपुर थाने के पुलिस पदाधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, पर बात नहीं बनी. इस बीच, मौके पर पहुंचे डीएसपी के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया.
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे स्टेशनरी दुकानदार सुनील व सुबोध दुकान बंद करने की तैयारी में जुटे थे. इस बीच, बाइक पर सवार दो युवक दुकान में आये और रंगदारी मांगी. दुकानदार सुनील ने रंगदारी देने से मना कर दिया, तो काउंटर के पास खड़े उसके भाई सुबोध के ऊपर गोली चला दी. हालांकि, गोली किसी को लगी नहीं. गोली चलते ही सुनील शोर मचाते हुए दुकान के बाहर आ गया. वहीं, अपराधियों ने पिस्टल के बट से सुबोध के पेट में भी मारा. इधर, शोर सुन कर आसपास के लोग दुकान की ओर दौड़ पड़े. लोगों को खुद की ओर आता देख अपराधी बाइक छोड़ कर भाग निकले.
अक्सर मांगते हैं रंगदारी. घटना से आक्रोशित लोगों ने उनकी बाइक को सड़क के बीचोबीच रख कर आग के हवाले कर दिया. साथ ही रोड भी जाम कर दिया. मौके पर पहुंचे रामपुर थाने के इंस्पेक्टर ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, पर वे नहीं माने. लोगों का कहना था कि रंगदारी मांगनेवाले युवक रामपुर के ही रहनेवाले हैं. अक्सर क्षेत्र के किसी न किसी दुकानदार से रंगदारी मांगते हैं व नहीं देने पर मारपीट करते हैं. इसी बीच डीएसपी आलोक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गये. उन्होंने लोगों को समझाया व आश्वासन दिया कि रामपुर क्षेत्र के दुकानदारों को सुरक्षा प्रदान की जायेगी. आरोपितों के पकड़े जाने तक पुलिस जवान घटनास्थल के आसपास तैनात रहेंगे. इस आश्वासन के बाद ही लोगों ने जाम हटाया.
प्रेम कुमार का नाम सामने आया. दुकानदार ने पुलिस को बताया कि रामपुर का ही रहनेवाला प्रेम कुमार यादव क्षेत्र के दुकानदारों से अक्सर रंगदारी मांगता है. पहले भी उसने रंगदारी मांगी थी. वह आये दिन किसी न किसी के साथ रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करता रहता है. पहले जेल भी जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










