सफाई करने के नाम पर दो युवकों ने उड़ायी सोने की चेन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: नगर थानांतर्गत बंपास टाउन देवसंघ मोड़ के समीप निवासी विकास कुमार सिंह के घर पीले रंग की बाइक से दो युवक पहुंचे और सफाई का झांसा देकर तीन भर सोने की चेन उड़ा लिया. इस संबंध में विकास ने नगर थाना में लिखित शिकायत दी है. जिक्र है कि घटना के वक्त घर में […]
विज्ञापन
देवघर: नगर थानांतर्गत बंपास टाउन देवसंघ मोड़ के समीप निवासी विकास कुमार सिंह के घर पीले रंग की बाइक से दो युवक पहुंचे और सफाई का झांसा देकर तीन भर सोने की चेन उड़ा लिया. इस संबंध में विकास ने नगर थाना में लिखित शिकायत दी है.
जिक्र है कि घटना के वक्त घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं थे. पीतल आदि के सामान को साफ कर पहले उन दोनों ने विश्वास जमाया. फिर चांदी व सोने की जेवर भी साफ करने लगे. पूरा विश्वास जमाने के बाद परिजन ने तीन भर सोने की चेन उसे लाकर साफ करने दिया. गरम पानी लाने कहकर परिजन को अंदर भेजा और इसी बीच सोने की चेन लेकर दोनों युवक विकास के घर से फरार हो गये. जब तक महिला परिजन बाहर निकली, तब तक दोनों युवक फरार हो चुके थे. आस-पड़ोस के लोगों की मदद से दोनों की खोजबीन की.
इसके बाद संध्या करीब पांच बजे विकास ने नगर थाना पहुंचकर मामले की मौखिक शिकायत दी. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










