भीम यादव हत्याकांड : आरोपित फुलेश्वर यादव गिरफ्तार, पुलिस को देख आरोपित छत से कूदा, पैर टूटा
मोहनपुर: मनसाराय कुरैवा निवासी पारा शिक्षक भीम यादव हत्याकांड के आरोपित फुलेश्वर यादव को पुलिस ने उनके ससुराल पहरीडीह गांव से सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया. फुलेश्वर अपने ससुराल में छत पर सो रहा था. रात करीब एक बजे मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घर को घेर लिया. पुलिस […]
फ्रैक्चर इतना गंभीर था कि पैर की हड्डी बाहर आ गयी व खून बहने लगा. इससे वह भागने में पूरी तरह असमर्थ हो गया. पुलिस ने फुलेश्वर को इलाज के लिए रात में ही सदर अस्पताल लाया. अभी कुंडा स्थित प्राइवेट क्लीनिक में फुलेश्वर का इलाज पुलिस कस्टी में चल रहा है. अभिरक्षा के लिए चौकीदार की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
फुलेश्वर का कहना है कि वह पुलिस को देख खुद नीचे उतरने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इतने में पुलिस के जवानों द्वारा चिल्लाते हुए पकड़कर मारपीट करने बात कही जा रही थी, इस भय से छत से कूदना पड़ा. बताते चलें कि पिछले दिनों मोहनपुर हॉल्ट के पास भीम यादव की हत्या बम मारकर की गयी थी. पुलिस इस हत्याकांड में भीम के पुराने विवादों को भी अनुसंधान के दायरे में लायी है.
पिछले कुछ माह पहले भीम से गांव में किन-किन लोगों का विवाद हुआ था व किन कारणों से विवाद था, इन सब बिंदुओं की जांच चल रही है. इस मामले में दहीजोर गांव के युवक से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला. इस हत्याकांड में दो आरोपित गुड्डु यादव व नरेश यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










