मालवाहक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त चपेट में आने से बच्चा घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जसीडीह. थाना क्षेत्र के रोहिणी पथलचपटी गांव के समीप मालवाहक टेंपो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दौरान वाहन की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को इलाज […]
विज्ञापन
जसीडीह. थाना क्षेत्र के रोहिणी पथलचपटी गांव के समीप मालवाहक टेंपो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दौरान वाहन की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
जानकारी के अनुसार, मालवाहक टेंपो (जेएच 15 के 0588) रोहिणी से देवघर जा रहा था. इसी क्रम में पथलचपटी मैदान के समीप वाहन का टायर अचानक फट गया. इससे वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराते हुए गड्ढे में जा गिरा.
इस दौरान देवघर से रोहिणी की ओर आ रहे देवीपुर थाना के सिरसिया गांव निवासी 14 वर्षीय चिकू कुमार गाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची तथा वाहन को कब्जे में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










