टीम ने आधारभूत संरचना व शैक्षणिक गतिविधियों का किया मूल्यांकन

Updated:
विज्ञापन

देवघर : रमा देवी बाजला महिला कॉलेज की आधारभूत संरचना, शैक्षणिक गतिविधियों एवं शोध परक कार्यों की भौतिक जांच के लिए नेशनल असेस्मेंट एंड एक्रिडिशन काउंसिल (नैक) की पीयर टीम देवघर पहुंची है. पीयर टीम में चेयरपर्सन के रूप में राजस्थान विश्वविद्यालय राजस्थान की पूर्व कुलपति प्रो कांता आहूजा को गार्ड ऑफ ऑनर एनसीसी कैडेट […]

विज्ञापन
देवघर : रमा देवी बाजला महिला कॉलेज की आधारभूत संरचना, शैक्षणिक गतिविधियों एवं शोध परक कार्यों की भौतिक जांच के लिए नेशनल असेस्मेंट एंड एक्रिडिशन काउंसिल (नैक) की पीयर टीम देवघर पहुंची है. पीयर टीम में चेयरपर्सन के रूप में राजस्थान विश्वविद्यालय राजस्थान की पूर्व कुलपति प्रो कांता आहूजा को गार्ड ऑफ ऑनर एनसीसी कैडेट ने दिया.

पीयर टीम में मेंबर को-ऑर्डिनेटर के रूप में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर की डीन सोशल साइंस प्रो रेणु जैन तथा चिरापल्ली विश्वविद्यालय मद्रास के प्राचार्य डॉ एफ एंड्रू शामिल थीं. असेस्मेंट के पहले दिन टीम ने प्रिंसिपल के साथ मीटिंग कर कॉलेज के सभी आधारभूत संरचनाओं व शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली.

स्टेयरिंग कमेटी एवं आइक्यूएसी मेंबर के अलावा टीम ने कॉलेज के छात्राओं, पूर्ववर्ती छात्रा एवं पैरेंट्स के साथ भी बैठक की. वहीं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इधर, टीम के चेयरपर्सन सहित मेंबर को-ऑडिनेटर ने प्रेस-मीडिया से किसी भी प्रकार का संवाद करने से बचते रहे. टीम ने विभिन्न विभागों के अलावा कंप्यूटर लैब, परीक्षा विभाग आदि का भी निरीक्षण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola