नवोदय विद्यालय के छात्र का मौत मामला : देवघर पहुंची केंद्रीय टीम, बयान दर्ज
देवघर : रिखिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र उत्तम दास की मौत मामले में नवोदय विद्यालय समिति की केंद्रीय टीम ने आंतरिक जांच शुरू की है. गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के असिस्टेंट कमिश्नर धीरेन सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जांच में रिखिया नवोदय विद्यालय जांच में पहुंची. […]
जांच टीम ने उत्तम के उन साथियों का भी बयान दर्ज किया, जिनसे रात में उत्तम से बातचीत हुई थी. जांच टीम ने स्कूल के प्राचार्य एसके दुबे समेत सभी शिक्षकों से उत्तम के बारे में लिखित रूप से बयान लिया. इसके अलावा उत्तम के छठी कक्षा से अब तक के परीक्षाओं के रिजल्ट का भी कॉपी प्राप्त किया. प्राचार्य से कई बिंदुओं पर जांच टीम ने पूछताछ की. असिस्टेंट कमिश्नर श्री सिंह ने बताया कि यह नवोदय विद्यालय की आंतरिक जांच है. छात्र उत्तम दास के साथ स्कूल में किसी प्रकार दबाव या उनके साथ कोई मारपीट की घटना तो नहीं हुई, उत्तम का व्यवहार कैसा था व परीक्षा को लेकर कोई तनाव में तो नहीं था, इन सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है. इसके साथ ही उत्तम शुरू से पढ़ाई में कैसा था, इन बिंदुओं का भी आकलन किया जा रहा है. रिपोर्ट पूरी तरह तैैयार कर नवोदय विद्यालय के कमिश्नर को भेजी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










