अपहृत छात्रा के परिजन मिले सांसद से पुलिस पर निष्क्रियता का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण का मामला देवघर : देवसंघ स्कूल के समीप से अपहृत छात्रा के परिजन रविवार को सर्किट हाउस में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे से मिले. परिजनों ने छात्रा की तलाश में पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए सांसद से मदद की गुहार लगायी. इसके बाद सांसद ने डीआइजी को कॉल किया. डीआइजी […]

विज्ञापन

छात्रा के अपहरण का मामला

देवघर : देवसंघ स्कूल के समीप से अपहृत छात्रा के परिजन रविवार को सर्किट हाउस में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे से मिले. परिजनों ने छात्रा की तलाश में पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए सांसद से मदद की गुहार लगायी. इसके बाद सांसद ने डीआइजी को कॉल किया. डीआइजी का कॉल नहीं लगने पर एसपी ए विजयालक्ष्मी से बातचीत की तथा अपहृत छात्रा को शीघ्र बरामद कराने के निर्देश दिये. इसके पूर्व परिजनों ने एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय से मिलकर शीघ्र छात्रा को बरामद कराने की गुहार लगायी थी. एसडीपीओ ने छात्रा के परिजनों से दो दिनों का समय मांगा है.

जानकारी हो कि छात्रा समेत उसके अपहर्ताओं का अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं खोज सकी है. लगातार छात्रा का पत्र नगर थाना को मिल रहा है और पुलिस उसे नहीं खोज पा रही है. पुलिस के अनुसार 16 फरवरी को ही स्कूल से छात्रा गायब हुई थी. मामले में उसी दिन शाम में उसके परिजनों ने नगर थाना में छात्रा के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अब तक छात्रा का कोई सुराग नगर पुलिस नहीं खोज सकी है.
मामले में अनुज के दोस्त बाजला चौक के समीप के एक दंत चिकित्सक को थाना बुलाकर पूछताछ की गयी थी. इसके पूर्व आरोपितों की खोज में नगर पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट व पड़ोसी जिला दुमका के अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी की थी. पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर दुमका में रहने वाली लड़के की एक रिश्तेदार से पूछताछ भी किया था. पुलिस को उसके द्वारा देवघर के एक युवक का नाम लेते हुए दुमका तक साथ छोड़ने की बात कही गयी थी. छात्रा के परिजनों ने मामले को लेकर नगर थाना कांड संख्या 104/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें अनुज कुमार केसरी समेत उसके पिता गोपाल केसरी व उसकी मां को आरोपित बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola