मधुपुर व साेनारायठाढ़ी में छापेमारी, एक हिरासत में
मधुपुर: साइबर क्राइम कर अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये ठगी के मामले में रांची के लालपुर थाना की पुलिस टीम व धनबाद टाउन पुलिस की टीम मधुपुर में है. ठगी को लेकर दोनों ही थाना में अलग-अलग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. लालपुर की पुलिस प्रतापुर के अलावे करौं व मारगोमुंडा में भी अपराधियों की […]
मधुपुर: साइबर क्राइम कर अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये ठगी के मामले में रांची के लालपुर थाना की पुलिस टीम व धनबाद टाउन पुलिस की टीम मधुपुर में है. ठगी को लेकर दोनों ही थाना में अलग-अलग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं.
लालपुर की पुलिस प्रतापुर के अलावे करौं व मारगोमुंडा में भी अपराधियों की तलाश कर रही है. वहीं धनबाद पुलिस को भी एक आरोपी की तलाश है. बताया जाता है कि एक व्यक्ति से तकरीबन सवा लाख रुपया बैंक अधिकारी बनकर उड़ा दिया था. ठगी में प्रयुक्त सभी सिम कार्ड मधुपुर के अलग-अलग गांव के व्यक्ति के नाम से आवंटित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










