नोबल विजेता रविंद्र बाबू भी आये थे कुशमाहा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: मोहनपुर प्रखंड का कुशमाहा गांव आज भले ही वीरान है, लेकिन इस गांव में भी इतिहास छिपा है. कुुशमाहा गांंव में विश्व कवि रविंद्रनाथ टैगोर का भी कदम पड़ चुका है. रविंद्रबाबू कृषि के हमेशा पक्षधर थे, उन्हाेंने इस बंजर इलाके को जमीन को उपजाऊ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया था. बताया जाता […]
विज्ञापन
देवघर: मोहनपुर प्रखंड का कुशमाहा गांव आज भले ही वीरान है, लेकिन इस गांव में भी इतिहास छिपा है. कुुशमाहा गांंव में विश्व कवि रविंद्रनाथ टैगोर का भी कदम पड़ चुका है. रविंद्रबाबू कृषि के हमेशा पक्षधर थे, उन्हाेंने इस बंजर इलाके को जमीन को उपजाऊ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया था. बताया जाता है कि रविंद्रबाबू रिखिया में शांति निकेतन की स्थापना के लिए जब रिखिया में प्रवास कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने कुुशमाहा गांव की यात्रा की.
रिखिया में पानी के अभाव में शांति निकेतन तो नहीं बन पाया, लेकिन कुुशमाहा गांव की प्राकृतिक सौंदर्यता से प्रभावित होकर रविंद्र बाबू कुशमाहा में कुुछ दिनों तक प्रवास किया था. खेती के लिए बड़ा तालाब का निर्माण भी कराया था. इस तालाब से सालों भर खेती भी कुशमाहा में शुरू हुई. गांव छोड़ने से पहले कुशमाहा के किसान कम संसाधन में इस तालाब सिंचाई की खरीफ व रबी की खेती करते थे. आज भी इस तालाब में लबालब पानी है. रविंद्र बाबू की याद में इस तालाब को रविंद्र सरोवर का नाम दिया गया है. रविंद्र बाबू जिस मकान में रहते थे, आज भी यह मकान कुशमाहा में मौजूद है. भले ही आज मकान जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है. लेकिन कुशमाहा के इतिहास को यह बयां कर रही है.
दूसरे गांव शिफ्ट हो गया पोस्ट ऑफिस
कुशमाहा गांव में रविंद्र भवन में ही पोस्ट ऑफिस भी चलता था. करीब 100 वर्ष पहले रविंद्रबाबू की पहल पर ही पत्राचार के लिए कुशमाहा में पोस्ट ऑफिस खुला था. इस पोस्ट ऑफिस के अधीन करीब 150 गांव की आबादी था. लेकिन जैसे ही कुशमाहा गांव के लोगों ने धीरे-धीरे गांव छोड़ा, तभी पोस्ट आॅफिस भी कुशमाहा गांव से दूर आबादी वाला गांव सिरसिया में शिफ्ट कर दिया गया. सिरसिया में तो नियिमत रुप से पोस्ट ऑफिस खुलती भी नहीं है. सोमवार को भी एक करकट मकान में बगैर बोर्ड का पोस्ट ऑफिस में ताला लटका था.
मुखिया राजकिशोर यादव ने कहा कि पोस्ट ऑफिस सिरसिया गांव में नियमित रुप नहीं खुलती है, इससे छात्रों को अधिक परेशानी हो रही है. डाक अधीक्षक से इस पोस्ट ऑफिस को पंचायत मुख्यालय में शिफ्ट करने की मांग की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










