गैराज के ताला को नहीं किया गया सील!

देवघर: सदर अस्पताल के गराज में रखे लगभग 40 काटरून खासिनो सिरप को कभी भी बदला जा सकता है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा गराज के ताला को सील नहीं किया गया है जिसके कारण आशंका जाहिर की जा रही है कि इसमें रखे दवा के काटरून को बदला जा सकता है. जबकि दवा की गुणवत्ता पर […]
देवघर: सदर अस्पताल के गराज में रखे लगभग 40 काटरून खासिनो सिरप को कभी भी बदला जा सकता है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा गराज के ताला को सील नहीं किया गया है जिसके कारण आशंका जाहिर की जा रही है कि इसमें रखे दवा के काटरून को बदला जा सकता है. जबकि दवा की गुणवत्ता पर शिकायत मिलने पर प्रभारी सीएस ने दवा के वितरण पर रोक लगा दी है.
दवा वितरण केंद्र में लगभग 40 काटरून सिरप रखा हुआ था जिसे अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल के गैराज में रख दिया है लेकिन गैराज के ताला को सील नहीं किया गया है.
वहीं डीआइ ने दवा का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए लैब भेज दिया है. लैब से कब तक रिपोर्ट आयेगी यह कहना मुश्किल है लेकिन डीआइ ने कहा कि शीघ्र रिपोर्ट भेजने के लिए लैब से आग्रह किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










