हाथ पकड़ कर बाइक में बैठाना चाहा, थप्पड़ भी जड़ा

Published at :19 Oct 2013 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
हाथ पकड़ कर बाइक में बैठाना चाहा, थप्पड़ भी जड़ा

देवघर: मंदिर के पूरब गेट के समीप श्यामा चरण मिश्र लेन निवासी एकछात्रासह प्राइवेट कोचिंग की शिक्षिका का हाथ पकड़ कर एक युवक ने गलत नीयत से जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया. वहींछात्राने आरोपित के कार्यकलापों पर प्रतिरोध किया तो उसे थप्पड़ भी मारा. घटना शुक्रवार की है. बाद में छात्र ने आरोपित […]

विज्ञापन

देवघर: मंदिर के पूरब गेट के समीप श्यामा चरण मिश्र लेन निवासी एकछात्रासह प्राइवेट कोचिंग की शिक्षिका का हाथ पकड़ कर एक युवक ने गलत नीयत से जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया. वहींछात्राने आरोपित के कार्यकलापों पर प्रतिरोध किया तो उसे थप्पड़ भी मारा.

घटना शुक्रवार की है. बाद में छात्र ने आरोपित दीपू गैवाल के खिलाफ नगर थाने में लिखित शिकायत दी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में जुटी है. वहीं पुलिस आरोपित दीपू गैवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है.

शिकायत-पत्र में क्या लिखा है पीड़िता ने
पीड़िता बाजला कॉलेज में बीए पार्ट-2 कीछात्राहै. साथ ही बाजला चौक के आगे एक प्राइवेट कोचिंग संस्थान में अंग्रेजी की शिक्षिका भी है. मुहल्ले का दीपू गैवाल उर्फ दीपांकर गैवाल कॉलेज-इंस्टीट्यूट आने-जाने के क्रम में गलत नीयत से पीछा करता था. लोकलाज से इसकी जानकारी वह घर में नहीं देती थी.

घटना के पूर्व पीड़िता कोचिंग संस्थान आ रही थी. उसी दौरान आरोपित ने जबरन रोक कर हाथ पकड़ा और बाइक में बैठाने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसने गाल में थप्पड़ भी मारा. तुरंत कोचिंग संस्थान में आकर घटना की जानकारी दी. बाद में मामले की सूचना पाकर पीड़िता के अभिभावक भी पहुंचे. इसके बाद उसने थाने में लिखित दी है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola