देसी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Published at :18 Oct 2013 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
देसी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

सारठ बाजार: थाना क्षेत्र के सुखजोरा गांव में लड़की की जबरदस्ती विदाई नहीं करने पर उभरे विवाद में ससुराल पक्ष द्वारा पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामला सामने आया है. मौके पर लड़की के मामा समेत अन्य ने पिस्टल छीन लिया़ वही लडकी के पति, ननदोसी एवं अन्य को बंधक […]

विज्ञापन

सारठ बाजार: थाना क्षेत्र के सुखजोरा गांव में लड़की की जबरदस्ती विदाई नहीं करने पर उभरे विवाद में ससुराल पक्ष द्वारा पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामला सामने आया है. मौके पर लड़की के मामा समेत अन्य ने पिस्टल छीन लिया़ वही लडकी के पति, ननदोसी एवं अन्य को बंधक बनाकर घटना की सूचना सारठ थाना पुलिस को दिया़.

सूचना पाकर सुखजोरा पहुंची पुलिस ने बंधक बनाये लड़की के पति संजय रवानी एवं डब्लू रवानी को गिरफ्तार करते हुए लोडेड पिस्टल को जब्त कर लिया है़ वहीं ननदोसी प्रकाश रवानी ग्रामीणों को चकमा देकरभागने में सफल रहा है़ घटना के बाबत लड़की के मामा सुरेश रवानी ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व उनकी भगिनी ममता देवी की शादी सारवां थाना क्षेत्र के बनवरियां गांव में हुई थी़ शादी के एक वर्ष बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा बराबर प्रताड़ित किया जाने लगा़ इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी़ वहीं दो माह पूर्व पंचों के फैसले पर हमलोगों ने भगिनी को पति संजय रवानी एवं उनके जीजा प्रकाश रवानी को बुलाकर विदागरी दी थी़ लेकिन ससुराल जाने के बाद फिर मेरी भगिनी के साथ उनके पति व अन्य द्वारा र्दुव्‍यवहार करने पर मेरी भगिनी आज गुरूवार को वापस सुखजोरा आई थी़

तभी दिन के 12 बजे के करीब पति संजय रवानी, जीजा प्रकाश रवानी, डब्लू रवानी व अन्य के साथ आकर जोर जबरदस्ती करते हुए विदाई करने को कहा़ नहीं विदाई करने की बात कहने पर लड़की के ननदोसी प्रकाश द्वारा पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी़.इसकी सूचना पुलिस को दी गई़ पुलिस द्वारा घटना स्थल से दो हिरो होंडा बाइक भी जब्त किया गया है़ समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola