हिंदू-मुसलिम मिलकर करते हैं मां दुर्गा की पूजा

देवघर: बिलासी पूजा समिति ऊपर बिलासी 1972 से मां दुर्गा की पूजा कर रही है. इसे मदन दा, कालीनाथ खवाड़े, अरुण धारी झा, दिलीप सरेवार, बाबूलाल आदि ने मिल कर शुरू की थी. यहां हिंदू-मुसलिम मिल कर पूजा करते हैं. इस बार पुजारी-देबु फलाहारी व आचार्य मारकण्डेय मिश्र वैदिक विधि से पूजा करेंगे. जमुई का […]
देवघर: बिलासी पूजा समिति ऊपर बिलासी 1972 से मां दुर्गा की पूजा कर रही है. इसे मदन दा, कालीनाथ खवाड़े, अरुण धारी झा, दिलीप सरेवार, बाबूलाल आदि ने मिल कर शुरू की थी.
यहां हिंदू-मुसलिम मिल कर पूजा करते हैं. इस बार पुजारी-देबु फलाहारी व आचार्य मारकण्डेय मिश्र वैदिक विधि से पूजा करेंगे. जमुई का प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के आकृति का पंडाल होगा. उसके अंदर केदारनाथ त्रसदी का चलंत दृश्य आकर्षण का केंद्र रहेगा. इसकी लंबाई-50 फीट, चौड़ाई-40 फीट व ऊंचाई-60 फीट रहेगा.
आगंतुक भक्तों के बीच महाप्रसाद वितरित की जायेगी. इसमें सप्तमी को खिचड़ी, अष्टमी हलुवा और नवमी-तेहरी दिया जायेगा. एकादशी को भव्य शोभा यात्रा निकाल कर मां का विसजर्न शिवगंगा तालाब में किया जायेगा. पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष-संजयानंद झा, शाह अरफ इकबाल, शाह अब्दुल इकबाल, सुनील खवाड़े, आजाद पाठक, सुरेशानंद झा, नुनु खवाड़े, वरुण धारी झा, आशीष झा, प्रेम नाथ खवाड़े आदि जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










