त्योहार से पूर्व बिगड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था हर तरफ जाम

Published at :08 Oct 2013 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
त्योहार से पूर्व बिगड़ी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था हर तरफ जाम

देवघर: त्योहार के मद्देनजर शहर में चहल-पहल बढ़ गयी है. शहर के मुख्य सड़क स्थित आरएल स्कूल के सामने, मंदिर मोड़, मीनाबाजार चौक समेत जलसार रोड, स्टेशन रोड, बिहारी लाल चक्रवर्ती पथ, बरमसिया रोड, सत्संग रोड, टावर चौक से शिक्षा सभा चौक, बिलासी रोड तथा दूसरेअन्य गली-मुहल्लों को जोड़ने वाली पथों में प्रत्येक दिन जाम […]

विज्ञापन

देवघर: त्योहार के मद्देनजर शहर में चहल-पहल बढ़ गयी है. शहर के मुख्य सड़क स्थित आरएल स्कूल के सामने, मंदिर मोड़, मीनाबाजार चौक समेत जलसार रोड, स्टेशन रोड, बिहारी लाल चक्रवर्ती पथ, बरमसिया रोड, सत्संग रोड, टावर चौक से शिक्षा सभा चौक, बिलासी रोड तथा दूसरेअन्य गली-मुहल्लों को जोड़ने वाली पथों में प्रत्येक दिन जाम की स्थिति बन जाती है. इसका सीधा असर ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ता है. इसके कारण स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं,कचहरी व अपने दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानियां ङोलनी पड़ती है.

प्रशासन सप्तमी से दशमी तक की बनाती है प्लानिंग : आम तौर पर सप्तमी से लेकर विजयादशमी तक मां के दर्शन व पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ सड़कों पर रहती है. भीड़ से निबटने के लिए पुलिस व प्रशासन की ओर से सप्तमी से लेकर दशमी तक की प्लानिंग की जाती है. मगर उससे पहले के छह दिनों तक पूजा की खरीदारी व तैयारी के क्रम में शहरवासी सड़क पर जाम में फंसने व धक्के खाने को विवश होते हैं.

क्या है कारण : दरअसल पर्व-त्योहार को लेकर छोटे-बड़े दुकानों व ब्रांडेड प्रतिष्ठानों में खरीदारी के लिए काफी भीड़ बढ़ जाती है. पार्किग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण खरीदार प्राय: अपने वाहन दुकानों व प्रतिष्ठानों के सामने खड़ी कर देते हैं. इसके अलावा शहर के कई बैंक मुख्य पथ पर स्थित हैं. उनके ग्राहक भी बैंकों के सामने मुख्य सड़क पर अपने वाहनों की अवैध पार्किग कर देते हैं. नतीजा यह होता है ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है.

बल की कमी है. वरीय पदाधिकारी से बल की मांग की गयी है. मगर इसमें स्थानीय जनता का भी सहयोग अपेक्षित है. इस कड़ी में टावर चौक के समीप बेरियर लगाकर वन-वे व्यवस्था की गयी है. जनता ट्रैफिक रूल का पालन करते हुए सहयोग करें तो ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित की जा सकती है.

हरेंद्र चौधरी, ट्रैफिक एसआइ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola