देवीपक्ष में वाहनों की बुकिंग शुरू

Published at :08 Oct 2013 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
देवीपक्ष में वाहनों की बुकिंग शुरू

देवघर: देवीपक्ष शुरू होने के साथ ही बाजार में व्यवसाय की गाड़ी रफ्तार पकड़ने लगी है. बाजार में इसका असर भी दिखाई देने लगा है. सबसे ज्यादा असर वाहनों की खरीद-बिक्री को लेकर देखी जा रही है. इसके लिए बुकिंग तेज हो गयी है. अधिकांश ग्राहक नवरात्र की पंचमी व अष्टमी का इंतजार कर रहे […]

विज्ञापन

देवघर: देवीपक्ष शुरू होने के साथ ही बाजार में व्यवसाय की गाड़ी रफ्तार पकड़ने लगी है. बाजार में इसका असर भी दिखाई देने लगा है. सबसे ज्यादा असर वाहनों की खरीद-बिक्री को लेकर देखी जा रही है. इसके लिए बुकिंग तेज हो गयी है.

अधिकांश ग्राहक नवरात्र की पंचमी व अष्टमी का इंतजार कर रहे हैं. शहर में वाहन विक्रेताओं की मानें तो उन सभी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए पर्याप्त संख्या में वाहनों के मॉडल व विभिन्न रंगों में अलग-अलग रेंज की बाइक मंगा रहे हैं. इससे पूर्व ग्राहक और साथ में व्यवसायी भी पितृ पक्ष व भाद्र महीने के समाप्त होने का इंतजार कर रहे थे.

जबकि आमतौर पर व्यवसायी या फिर ग्राहक भाद्र महीने में नये इंवेस्टमेंट करने से कतराते हैं. इसके कारण बाजार में मंदी छायी थी. मगर देवीपक्ष शुरू होने के साथ ही बाजार में तेजी आ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola