अश्लील गाने व डीजे पर पाबंदी

नगर व कुंडा थाने में शांति समिति की बैठक में फैसला देवघर : नगर व कुंडा थाने में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक नगर इंस्पेक्टर अजय सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुई. बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों ने अपनी–अपनी समस्या रखी व इसके निदान का आग्रह किया. दुर्गा […]
नगर व कुंडा थाने में शांति समिति की बैठक में फैसला
देवघर : नगर व कुंडा थाने में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक नगर इंस्पेक्टर अजय सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुई. बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों ने अपनी–अपनी समस्या रखी व इसके निदान का आग्रह किया.
दुर्गा पूजा मेले में सुगम यातायात, पानी, साफ–सफाई, बिजली व पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त कराने की मांग की गयी. इंस्पेक्टर ने बैठक को संबोधित करते कहा कि सुरक्षा व्यवस्था हर साल जैसा रहेगा किंतु उसमें कुछ बेहतर करने का प्रयास किया जायेगा. पूजा पंडालों में अश्लील गाना बजाने पर पूर्णत: रोक रहेगी.
वहीं विसजर्न के दौरान डीजे पर भी पाबंदी रहेगी. कहीं डीजे बजता दिखा तो उसे जब्त कर लिया जायेगा. पूजा समितियों से आग्रह किया गया कि व्यवस्था में लगे वॉलेंटियरों की सूची थाने को दें. महिला व पुरुषों के लिये अलग–अलग द्वार की व्यवस्था करें. पार्किग व आग से निबटने की भी व्यवस्था रखें.
समिति वालों को हिदायत देते हुए कहा गया कि सभी सदस्य पूजा भर शराब से तौबा करें. नशे में अगर कोई पकड़े गये तो कार्रवाई होगी. मेले को लेकर हर साल की तरह कई रूटों पर नो इंट्री व वन–वे की व्यवस्था भी रहेगी.
नगर थाने में थाना प्रभारी बिरजु गंझू सहित बीडीओ प्यारेलाल, रामनाथ शर्मा, अतिकुर रहमान, सुधांशु शेखर वर्णवाल, बुलेट सिंह, सुजीत कुमार, अनिल सिंह, प्रेम कुमार अग्रवाल, आदित्य वर्णवाल, अलख निररंजन शर्मा व राजेश राज्यपाल सहित अन्य उपस्थित थे.
उधर कुंडा थाने की बैठक में थाना प्रभारी रामाशीष बैठा सहित एएसआइ शिवमुनी पासवान, भुवनेश्वर बेदिया, सुधीर दास, नरेश साह, तरुण कुमार राजहंस, चंद्रशेखर रजक, जयप्रकाश राउत, बासुकि राउत, सगीर आलम, आदर्श, रजनीश, पार्थो, सविता देवी व बेबी देव्या सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










