चढ़ने लगा भक्ति का रंग

Published at :07 Oct 2013 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
चढ़ने लगा भक्ति का रंग

देवघर : बालानंद आश्रम में शनिवार से दुगोत्सव की धूम है. वहां दुर्गा पूजा का आयोजन परंपरागत तरीके से हो रहा है. पहली पूजा को ही मां दुर्गा वेदी पर विराजमान हैं. आश्रम के ज्योतिरिश्वरानंद महाराज मां की पूजा–अर्चना कर रहे हैं. पहली पूजा में एक कन्या की पूजा की गयी. दूसरे दिन दूसरी पूजा […]

विज्ञापन

देवघर : बालानंद आश्रम में शनिवार से दुगोत्सव की धूम है. वहां दुर्गा पूजा का आयोजन परंपरागत तरीके से हो रहा है. पहली पूजा को ही मां दुर्गा वेदी पर विराजमान हैं. आश्रम के ज्योतिरिश्वरानंद महाराज मां की पूजाअर्चना कर रहे हैं. पहली पूजा में एक कन्या की पूजा की गयी. दूसरे दिन दूसरी पूजा में दो कन्याओं की पूजा की गयी.

इस संबंध में ज्योतिरिश्वरानंद महाराज ने बताया कि यहां कालिका पुराण विधि से पूजा होती है. यहां पहली पूजा को प्रथम कन्या, दूसरी पूजा को दो कन्या, तीसरी पूजा को तीन कन्या होतेहोते आठवीं पूजा तक आठ कन्याओं की पूजा होती है. जबकि नवमी पूजा के दिन 51 कन्याओं की पूजा होगी.

उन्होंने कहा कि बालानंद आश्रम में सौ साल से मां की पूजा हो रही है. प्रथम दिन शैलपुत्री रूप की पूजा की गयी. दूसरे दिन मां के दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की गयी. पूजा को सफल बनाने में ललित कुमार यादव, सोमेन मुखर्जी, सांबी, संजय कुमार, मनोज कुमार, पप्पू आदि जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola