हत्यारोपित पंचू राउत का बेल रिजेक्ट

देवघर: मुकेश सिंह व सोनू कुमार हत्याकांड के आरोपित पंचू राउत को एसडीजेएम देवघर मनीष रंजन की अदालत द्वारा राहत नहीं दी गयी. इस आरोपित की ओर से दाखिल जमानत आवेदन पर अभियोजन तथा बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद जमानत आवेदन अस्वीकृत कर दी गयी. इन पर पीट-पीट कर दोनों को मार डालने […]
देवघर: मुकेश सिंह व सोनू कुमार हत्याकांड के आरोपित पंचू राउत को एसडीजेएम देवघर मनीष रंजन की अदालत द्वारा राहत नहीं दी गयी. इस आरोपित की ओर से दाखिल जमानत आवेदन पर अभियोजन तथा बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद जमानत आवेदन अस्वीकृत कर दी गयी.
इन पर पीट-पीट कर दोनों को मार डालने तथा उनके वाहन को जलाने का आरोप है. यह घटना 28 अगस्त को जसीडीह थाना क्षेत्र के कुम्हड़ाबाद रोहिणी के निकट एक मैदान में घटी थी. इस घटना के संबंध में जसीडीह थाना में कांड संख्या 341/13 दर्ज हुआ है.
क्या है मामला : आजसू जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह अपने वाहन चालक के साथ देवीपुर थाना के बाघमारी गांव से लौट रहा था. ग्रामीणों ने उन्हें घेर कर दबोचा तथा लाठी डंडा से पीट-पीट कर जान से दोनों को मार डाला. जानकारी के अनुसार लाल रंग का बोलेरो का आतंक ग्रामीण महकमे में था. इस मामले में पंचू राउत के अलावा छह युवकों को आरोपित बनाया गया है. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपितों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया. काराधीन आरोपित पंचू राउत की ओर से जमानत की प्रार्थना की गयी जिसे खारिज कर दी गयी. मृतक के ससुर के बयान पर मुकदमा दर्ज हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










