घंटों चला वाहन चेकिंग अभियान

Published at :06 Oct 2013 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
घंटों चला वाहन चेकिंग अभियान

जसीडीह: नक्सलियों द्वारा की गयी एक दिन के भारत बंद की घोषणा के मद्देनजर पुलिस ने चौकसी बरतते हुए जहां हर गति-विधि एवं संदिग्ध लोगों पर नजर बनाये रखा. वहीं घंटों अभियान चला कर बिहार के जमुई व बांका जिला क्षेत्र से जसीडीह प्रवेश करने वालों वाहनों (विशेष कर दो पहिया) पर सवार लोगों की […]

विज्ञापन

जसीडीह: नक्सलियों द्वारा की गयी एक दिन के भारत बंद की घोषणा के मद्देनजर पुलिस ने चौकसी बरतते हुए जहां हर गति-विधि एवं संदिग्ध लोगों पर नजर बनाये रखा. वहीं घंटों अभियान चला कर बिहार के जमुई व बांका जिला क्षेत्र से जसीडीह प्रवेश करने वालों वाहनों (विशेष कर दो पहिया) पर सवार लोगों की चेकिंग की गयी.

जसीडीह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने सशस्त्र बलों के साथ शनिवार सुबह से जसीडीह चकाई मुख्य मार्ग स्थित मानिकपुर मोड़ व अंधरी गादर में घंटों वाहन चेकिंग की. इस दौरान थाना प्रभारी श्री पोद्दार ने जवानों के साथ चकाई एवं दर्दमारा के रास्ते जसीडीह प्रवेश करने वाले मोटर साइकिल रोक कर जांच-पड़ताल की.

साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछ-ताछ की गयी. बंदी के कारण बिहार के चकाई, कटोरिया आदि के रास्ते बड़े वाहनों का परिचालन नहीं के बराबर रही. वहीं जीआरपी व आरपीएफ ने यात्रियों, स्टेशन परिसर,प्लेटफार्मो व ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर चौकसी बरती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola