पहरा दे रहे हैं ग्रामीण

Published at :05 Oct 2013 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
पहरा दे रहे हैं ग्रामीण

देवघर: अज्ञात अपराधियों का भय अब पूरे जिले में फैल गया है. जसीडीह व मोहनपुर थाना क्षेत्र से आरंभ हुआ यह मामला अब सारवां, सोनारायठाढ़ी होकर सारठ, पालोजोरी व चितरा तक पहुंच गया है. इन क्षेत्रों के लोग अभी भी रात को पारंपरिक हथियार लेकर पहरा देने सड़क पर उतरते हैं. रतजगा करने वालों में […]

विज्ञापन

देवघर: अज्ञात अपराधियों का भय अब पूरे जिले में फैल गया है. जसीडीह व मोहनपुर थाना क्षेत्र से आरंभ हुआ यह मामला अब सारवां, सोनारायठाढ़ी होकर सारठ, पालोजोरी व चितरा तक पहुंच गया है. इन क्षेत्रों के लोग अभी भी रात को पारंपरिक हथियार लेकर पहरा देने सड़क पर उतरते हैं. रतजगा करने वालों में कई नशे में भी रहते हैं.

आने-जाने वाले को जबरन रोका जाता है. कई बार तो अनजान चेहरे को देख भीड़ उसकी पिटाई भी कर डालते हैं. इस दौरान पीटने वाले की अर्जी भी अनसुनी रह जाती है. पुलिस व प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि भी ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोगों को जागरूक करने की पहल नहीं कर रहे हैं.

ग्रामीणों की मानें तो ऐसी घटनाओं के बावजूद प्रखंड व थाना स्तर पर ग्रामीणों के साथ कोई बैठक नहीं की गयी. लोग तो अब सवाल उठाने लगे हैं कि आखिर प्रशासन किस बड़ी घटना के इंतजार में चुप्पी साधे हुए है. ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय रहते प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया तो ऐसी कोई भी बड़ी घटना घट सकती है. लोगों को जान बचाना मुश्किल हो जायेगा. लोगों ने प्रशासन से व्यापक जागरूकता चलाने की मांग की है.

पंचायत स्तर पर मुखिया के साथ हो बैठक
यह मामला कोई बड़ा रुप नहीं ले. इसके लिये पंचायत स्तर पर पुलिस-प्रशासन को जागरूकता चलाना चाहिए. वहीं हर मुखिया के साथ बैठक कर सहयोग की अपील होनी चाहिए. गांव में ग्राम रक्षा दल बने. रक्षा दल की सूची थाना स्तर पर रहे. वहीं बीच-बीच में थाना की गश्ती दल जाकर रात में चेक करे व रक्षा दल सदस्यों से जानकारी ले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola