सदस्यों ने दिया त्याग पत्र

Published at :05 Oct 2013 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
सदस्यों ने दिया त्याग पत्र

मधुपुर: अनुमंडल अधिवक्ता संघ की आंतरिक कलह शुक्रवार को बाहर आ गयी जब संघ के कार्यकारिणी सदस्यों ने सामूहिक रूप से त्याग पत्र सौंप दिया. सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वरीय पदाधिकारी अधिवक्ता कल्याण कोष का दुरुपयोग कर रहे हैं. कोष की राशि का मनमाने तरीके से भुगतान किया जा रहा है. […]

विज्ञापन

मधुपुर: अनुमंडल अधिवक्ता संघ की आंतरिक कलह शुक्रवार को बाहर आ गयी जब संघ के कार्यकारिणी सदस्यों ने सामूहिक रूप से त्याग पत्र सौंप दिया. सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वरीय पदाधिकारी अधिवक्ता कल्याण कोष का दुरुपयोग कर रहे हैं.

कोष की राशि का मनमाने तरीके से भुगतान किया जा रहा है. बगैर विचार-विमर्श के पदाधिकारी स्वयं निर्णय लेकर राशि खर्च कर रहे हैं. इसी से क्षुब्ध होकर कार्यकारिणी सदस्यों ने त्याग पत्र देते हुए इसकी प्रतिलिपि झारखंड बार काउंसिल, रांची को भी भेजी है.

त्याग पत्र देने वालों में वालों में कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार सिन्हा, महेंद्र कुमार सिंह, शमरेश कुमार सिंह, संजय कुमार बारी, उमेश प्रसाद शाही, छोटे लाल दास, पीके शर्मा, परवेज, इकबाल के अलावा संघ के संयुक्त सचिव मुरारी प्रसाद सिन्हा व सरोज राम मिश्र शामिल हैं. इन्होंने अध्यक्ष से इस्तीफा स्वीकार करने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola