अनशन तोड़ने से पहले अस्पताल में लगाया झाड़

देवघर : लोहिया कपरूरी विचार मंच के संस्थापक व समाजसेवी नेता अनिरुद्ध आजाद ने अनशन तोड़ने से पूर्व सदर अस्पताल में झाडू लगाया. उसके बाद उन्होंने अनशन तोड़ा. बुधवार को टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समीप एक दिवसीय अनशन शुरू किया था. उन्होंने राज्यपाल को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के […]
देवघर : लोहिया कपरूरी विचार मंच के संस्थापक व समाजसेवी नेता अनिरुद्ध आजाद ने अनशन तोड़ने से पूर्व सदर अस्पताल में झाडू लगाया. उसके बाद उन्होंने अनशन तोड़ा. बुधवार को टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समीप एक दिवसीय अनशन शुरू किया था. उन्होंने राज्यपाल को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है.
ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट किया है कि शहर में नशीले पदार्थ की बिक्री बढ़ रही है. उसके अनुपात में अपराध भी बढ़ रहे हैं. साथ ही देवघर सदर अस्पताल में मरीजों को दी जा रही दवा गुणवत्ता विहीन साबित हो रही है. दवा खरीद की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गयी है. साथ ही लाखों गरीबों को बीपीएल सूची से बाहर कर दिया गया है. बीड़ी मजदूरों के सिर छिपाने जगह नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










